फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minister Pravesh Verma suspended three ZRO officers of Delhi Jal Board

Delhi: दिल्ली मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा एक्शन, जल बोर्ड के तीन ZRO अधिकारी सस्पेंड, जानें क्या है वजह

Thu, 29 Jan 2026 10:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Jan 2026 10:07 PM IST
सार

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने जल बोर्ड के तीन जोन के जोनल रेवेन्यू अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई अचानक निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक खामियां और जन शिकायतों पर की गई।

विज्ञापन
Minister Pravesh Verma suspended three ZRO officers of Delhi Jal Board
प्रवेश वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में लापरवाही और प्रशासनिक अनियमितताओं पर दिल्ली सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजेंद्र नगर, कन्हैया नगर और अशोक विहार जोन का औचक निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


तीनों जोन के जोनल रेवेन्यू अधिकारी निलंबित
निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं, कार्य में लापरवाही और अधिकारियों के ड्यूटी पर देरी से पहुंचने के मामले सामने आए। हालात को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तीनों जोन के जोनल रेवेन्यू अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

 

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि जनता से जुड़ी शिकायतों के बावजूद जमीनी स्तर पर सुधार नहीं हो रहा था। जल आपूर्ति, बिलिंग और शिकायत निवारण जैसे अहम कार्यों में लापरवाही बरती जा रही थी, जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनसेवा में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 


दिल्ली जल मंत्री ने अधिकारियों को दी चेतावनी
प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन है। जो अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली जल बोर्ड को जनता की सेवा के लिए बनाया गया है और इसमें लापरवाही करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि जिम्मेदारी निभानी होगी, वरना कार्रवाई तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed