{"_id":"6852d7d6f064e042320bca27","slug":"minister-of-state-kamlavati-singh-inspected-women-hostel-in-noida-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने महिला हॉस्टल का किया निरीक्षण, पुरुष कर्मचारी मिलने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने महिला हॉस्टल का किया निरीक्षण, पुरुष कर्मचारी मिलने पर जताई नाराजगी
Wed, 18 Jun 2025 08:49 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 18 Jun 2025 08:49 PM IST
सार
यूपी सरकार की राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने नोएडा में महिला हॉस्टल का निरीक्षण किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने सेक्टर-38 स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने महिला हॉस्टल का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी सरकार की राज्यमंत्री कमलावती सिंह बुधवार को नोएडा पहुंची। उन्होंने सबसे पहले सेक्टर-62 स्थित महिला हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर हॉस्टल की कैंटिन में एक पुरुष कर्मचारी मिलने पर मंत्री नाराज हो गईं। उन्होंने पुरुष कर्मचारी को हटाकर महिला कर्मचारी रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने हॉस्टल में महिला के रखरखाव को देखा। 500 कमरे वाले हॉस्टल में करीब 300 महिलाएं रहती मिलीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला समूह के माध्यम से कैंटीन चलाई जाएगी, जिससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और प्रधानमंत्री का सपना दीदी लखपति बनाने का सपना भी पूरा हो सकेगा। इसके बाद राज्यमंत्री ने सेक्टर-38 स्थित गेस्ट हाउस में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन
इस मौके पर कमलावती सिंह के साथ भाजपा के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान संजय बाली डिंपल आनंद पूनम सिंह मंजू शर्मा विनोद त्यागी अमित त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन