फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Minister Kapil Mishra inspected the arrangements at Chhath Ghat in Narela and several other areas

Delhi: 'दिल्ली में 1300 से अधिक छठ घाटों पर तैयारी पूरी', मंत्री कपिल मिश्रा ने जांची छठ घाट पर व्यवस्थाएं

Sat, 25 Oct 2025 09:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 25 Oct 2025 09:51 PM IST
सार

मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के किनारे 17 प्रमुख घाट बनाए हैं। पूरी दिल्ली में करीब 1300 स्थानों पर छठ पूजा के घाट बनाए हैं। इन घाटों पर सुरक्षा, सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, पानी की आपूर्ति, टेंट व अन्य जरूरी प्रबंध हैं। श्रद्धालु बिना असुविधा के छठी मइया की आराधना करेंगे।

विज्ञापन
Minister Kapil Mishra inspected the arrangements at Chhath Ghat in Narela and several other areas
कपिल मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा है कि दिल्ली में 1300 से अधिक छठ घाटों पर पूजा की तैयारी पूरी हो गई है। इस बार छठ महापौर भव्य और ऐतिहासिक रहेगा। उन्होंने शनिवार को नरेला सहित विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियों की जांच की।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के किनारे 17 प्रमुख घाट बनाए हैं। पूरी दिल्ली में करीब 1300 स्थानों पर छठ पूजा के घाट बनाए हैं। इन घाटों पर सुरक्षा, सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, पानी की आपूर्ति, टेंट व अन्य जरूरी प्रबंध हैं। श्रद्धालु बिना असुविधा के छठी मइया की आराधना करेंगे। उन्होंने तैयारियों में लगाए गए संबंधित विभागों के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समितियों और स्वयंसेवकों से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी टीमें दिन रात जुटी हैं, ताकि छठ पर्व पर दिल्लीवासियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कई साल तक पूर्वांचल समाज को यमुना पर छठ पूजा करने से रोका गया। लेकिन आज गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हर कोने में छठ पूजा की तैयारी कराई है। इस बार पूरे सम्मान और श्रद्धा से छठी मइया की पूजा करेंगे। नरेला, त्रिलोकपुरी, सोनिया विहार, कालिंदी कुंज, वासुदेव घाट समेत सभी प्रमुख स्थानों पर तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। टेंट, मंच, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सेवाएं और सफाई हो गई है। दिल्ली सरकार छठ पर्व को आस्था, एकता और संस्कृति के उत्सव के रूप में देखती है। यह दिल्लीवासियों का पर्व बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed