फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mini worlds glimpse on world's largest cultural program

सबसे बड़े सांस्कृतिक मंच पर दिखी मिनी वर्ल्ड की झलक

Sat, 12 Mar 2016 08:34 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Mar 2016 08:34 AM IST
विज्ञापन
Mini worlds glimpse on world's largest cultural program
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में शुक्रवार को मिनी वर्ल्ड की झलक देखने को मिली। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, यहूदी का भेदभाव भूलकर देशी मंच पर अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों द्वारा भारतीय संस्कृति, महात्मा गांधी के अहिंसा पाठ समेत विश्व शांति के लिए एक सुर में साथ खड़े होने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


अर्जेंटीना की पैट्रीशिया ने पाश्चात्य संगीत में जयराम, सीताराम, सीता-सीता-राम के गाने से भक्ति का रंग भर दिया। मंच पर पैट्रीशिया जय श्रीराम गाने से भारतीय भक्ति  का उद्घोष कर रही थी तो दर्शक दोनों हाथ ऊपर करके ईश्वर को अपने साथ होने की गवाही दे रहे थे।
विज्ञापन


विदेशी कलाकारों ने नृत्य और गायन में भारतीय संस्कृति, अहिंसा के साथ विभिन्नता में एकता को दर्शाते हुए विश्व शांति, एकता, भाईचारे संग संस्कृति को बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफ्रीकन बीट्स में भी एकता और भाईचारे का संदेश मिला। मंच पर एक साथ 650 अफ्रीकन कलाकारों ने गोलाकार शेप में ड्रम बजाते हुए आध्यात्म को जीवन में शामिल करने पर जोर दिया।

संगीत के सात सुरों में शांति की भी अपील की गई

Mini worlds glimpse on world's largest cultural program
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली

संगीत के सात सुरों में शांति की भी अपील की गई।  25 एकड़ में बैठे दर्शक बीच-बीच में वंदे मातरम, भारत माता की जय, विश्व एकता व भाईचारे का संदेश भी देते रहे।

बुलगेरिया  के 500 कलाकार जब मंच पर रंग-बिरंगी पोषाक में पहुंचे तो शांति के बीच मस्ती का माहौल छा गया। ताल पर हाथ और पैरों का समिश्रण और शरीर की फूर्ति देख दर्शक देखते रह गए। पांच मिनट के नृत्य ने दर्शकों को बांधे रखा। बारिश से थके दर्शकों को खुशनुमा शाम में युवक और युवतियों की टोली ने मस्ती भर दी।

यूएसए के कलाकारों ने तेज संगीत व रोशनी के बीच हिप हॉप की परफारमेंस की, जिसे देख दर्शक खिल उठे और जमकर हुटिंग करते हुए डांस किया। मंच पर जैसे ही ब्राजील के कलाकारों ने सांबा नृत्य पेश किया, अध्यात्म में जैसे आधुनिकता का तड़का लग गया।

ये भी रहा बेहद खास

Mini worlds glimpse on world's largest cultural program
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली

रात करीब सवा नौ बजे जब दर्शक सीटों से उठने लगे तो अचानक मंच पर लाल और सफेद रंग की पोशाक में 30 रशियन युवाओं ने पंजों के बल पर डांस करते हुए एकता का संदेश देते हुए माहौल में गरमी भर दी।

सात मिनट की परफारमेंस के दौरान कलाकारों ने रात को गुलजार बना दिया। फिलिपींस कलाकारों ने डांस करते हुए जैसे ही छतरी को घुमाया उसमें से रंग बिंरगी रोशनी से मंच नहा उठा।

यह प्रस्तुति भी खास रही। लेटवीया के संस्कृति मंत्री ने मंच से महात्मा गांधी के अहिंसा और महात्मा बुद्ध के शांति सार को सुनाते हुए विश्व में इसे अपनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed