फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mini Tempo driver dies due to drowning in water under Minto Bridge

मिंटो ब्रिज के नीचे पानी में डूबने से मिनी टेंपो चालक की मौत

Mon, 20 Jul 2020 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Jul 2020 05:27 AM IST
सार

  • पहली बार डूबने से गई किसी शख्स की जान
  • दमकल कर्मियों ने ब्रिज से बस की छत पर सीढ़ी लगाकर 3 लोगों की बचाई जान 

विज्ञापन
Mini Tempo driver dies due to drowning in water under Minto Bridge
कुंदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश से मिंटो ब्रिज 8-10 फीट पानी भर गया। इसमें डीटीसी बस, ऑटो और मिनी टेंपो पानी में फंस गए। दमकल कर्मियों ने डीटीसी बस चालक, कंडक्टर और ऑटो चालक को तो बचा लिया, लेकिन मिनी टेंपो चालक की डूबने से मौत हो गई। गनीमत यह रही कि बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव नौटस, पिथौरागढ़, उत्तराखंड निवासी कुंदन कुमार (56) दिल्ली में रहकर अपने ताऊ के बेटे प्रीतम सिंह का मिनी टेंपो चलाता था। वह शंकर मार्केट में टैक्सी स्टैंड के पास रहता था और सीआरपीएफ की कैंटीन से जवानों के लिए खाना पहुंचाता था।
विज्ञापन


सुबह कुंदन टेंपो में सीएनजी गैस डलवाने मिंटो रोड इलाके में आया। यहां से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर से कनॉट प्लेस जाते समय हादसे का शिकार हो गया।  

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह 7:54 बजे सूचना मिलने पर उनकी टीम मिंटो ब्रिज पहुंची। ब्रिज के नीचे डीटीसी बस, एक ऑटो व एक मिनी टेंपो फंसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिज के नीचे इतना पानी था कि बस की छत और थोड़ा हिस्सा ही दिख रहा था। दमकल कर्मियों ने ब्रिज के पास से बस की छत पर सीढ़ी लगाकर फंसे हुए लोगों को बचाया,  लेकिन टेंपो में कोई दिखाई नहीं दिया। 

इधर कुछ ही देर बाद ब्रिज के ऊपर काम कर रहे रेलवे कर्मचारी ने पानी में एक शव देखा। वह फौरन नीचे कूदा और शव को बाहर निकाल लिया। शिनाख्त कुंदन के रूप में हुई।  पुलिस ने शव को  लेडी हार्डिंग अस्पताल भेज दिया है। 

छठ घाट में डूबने से बच्चे की मौत

जैतपुर: जैतपुर में छठ घाट में पानी भरने से आठ वर्षीय बच्चे हुसनैन की मौत हो गई। सौरभ विहार, जैतपुर निवासी मतीन दोपहर करीब एक बजे जैतपुर थाने में पहुंचा और बताया कि उसका आठ वर्ष का बेटा हुसनैन गायब है। तलाशी के दौरान सौरभ विहार में बने छठ घाट से बच्चे का शव निकाला गया।

फिसलकर खंभे से टकराया, मौत
जहांगीरपुरी: जहांगीरपुरी इलाके में दूध लेने जा रहा 56 वर्षीय शख्स फसलकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे उसकी मौत हो गई। जहांगीरपुरी बी ब्लॉक निवासी हैदर अली के परिवार वालों के मुताबिक सुबह वह दूध लेने निकले थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो उनकी तलाश की गई। वह एक बिजली के खंभे के पास अचेत पड़े थे। उनके सिर में चोट के निशान थे। जांच में पता चला कि बारिश की वजह से खंभे के पास फिसलन थी और वह फिसलने के बाद खंभे से टकरा गए। इससे सिर में गभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। 

फिसलकर पानी में गिरा, जान गई
अमर कॉलोनी: अमर कॉलोनी के श्रीनिवासपुरी इलाके में इंदिरा गांधी कैंप में 28 वर्षीय जलील कबाड़ी की दुकान पर काम करता था। सुबह करीब 11 बजे वह फिसल कर पानी में गिर गया और अचेत हो गया। पुलिस उसे एम्स ले गई जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का मानना है कि शरीर के अंदर पानी जाने से जलील की मौत हुई है। 
 

कुंदन सिंह के परिजनों को मदद दिलाने आगे आए सांसद बलूनी 

Mini Tempo driver dies due to drowning in water under Minto Bridge
anil baluni - फोटो : file photo

दिल्ली में रविवार को बारिश के बाद हुए जलभराव में डूबने से उत्तराखंड निवासी कुंदन की मौत हो गई। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने उप राज्यपाल अनिल बैजल से घटना के बाद फोन पर बात की।

वहीं उन्होंने पत्र लिखकर भी परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का अनुरोध किया है। अनिल बलूनी बताया कि उनकी पहल पर उप राज्यपाल अनिल बैजल ने परिवार की मदद की दिशा में कार्रवाई भी शुरू कर दी है। 

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के नौताश निवासी कुंदन सिंह दिल्ली में रहकर मालवाहक वाहन चलाकर परिवार चलाते थे। रविवार की सुबह मिंटो रोड ब्रिज पर हुए जलभराव के दौरान एक मालवाहक वाहन चालक सहित पानी में डूब गया, जिसमें कुंदन सिंह मौत हो गयी।

 हादसे की खबर मिलते ही बलूनी ने परिवार की माली हालत के बारे में जानकारी ली। पता चला कि कुंदन परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। जिस पर भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने उप राज्यपाल अनिल बैजल से फोन पर बात करने के बाद परिवार की मदद के लिए पत्र लिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed