फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Millions fraud in SC/ST scholarship.

एससी/एसटी स्कॉलरशिप के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा

Tue, 26 Aug 2014 05:49 AM IST
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
Millions fraud in SC/ST scholarship.

केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दलित छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दी जाने वाली स्कॉलरशिप के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है। फरीदाबाद और पलवल के 578 बच्चों के नाम पर पूरा खेल हुआ है।

विज्ञापन


इनमें से अधिकांश छात्रों का जम्मू-कश्मीर के संस्थानों में दाखिला दिखाया गया है। जिला प्रशासन इस पूरे मामले की जांच में जुटा है। इस फर्जीवाड़े में सत्ता पार्टी से जुड़े लोगों के नाम आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फर्जीवाड़ा करने वालों ने ग्रामीण क्षेत्र के उन छात्रों की सूची तैयार की, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा अच्छे नंबरों से पास की है।
विज्ञापन


किसी तरह से उन छात्रों के कागजात और फोटो हासिल कर लिए। उन्हीं छात्रों के नाम से स्कॉलरशिप के लिए फार्म भरकर आवेदन किया। खास बात यह है कि फार्म के साथ दूर-दराज के संस्थानों का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर उनका दाखिला उच्च शिक्षा में दिखा दिया गया। छात्रों के बैंक खाते खुलवाकर उनमें स्कॉलरशिप के पैसे मंगा लिए गए और उन्हें निकाल भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में दिखाया गया 10 छात्रों का दाखिला

Millions fraud in SC/ST scholarship.

-‘अमर उजाला’ के हाथ लगे दस्तावेज में पलवल के दस छात्रों का दाखिला जम्मू-कश्मीर के कठुआ में स्थित पंचशील इंस्ट्ीटयूट ऑफ ऐलीमेंट्री टीचर्स ट्रेनिंग, हाटली मोह रिसर्च इंस्टीट्यूट और भारत कॉलेज ऑफ एजूकेशन नेशनल हाइवे कठुआ में दिखाया गया है।

इन संस्थानों में लीखी होडल निवासी रवीन्द्र, खेल्लुका निवासी नरेन्द्र, पेंगलतू निवासी मीरा कुमारी, रामधन, नरेन्द्र, दुर्गापुर निवासी सतवीर, मीट मार्केट पलवल निवासी ब्रहमजीत, बढ़ा होडल निवासी विक्रम, सिहौल निवासी महावीर सिंह व सुरेखा को उच्च शिक्षा ग्रहण करते हुए दिखाया गया है।

संदेह होने पर जब जांच कमेटी ने उक्त संस्थानों से छात्रों का विवरण मांगा तो संस्थानों ने ईमेल के जरिए उक्त छात्रों का दाखिला उनके संस्थान में होने से इंकार किया। जांच टीम से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के 275 संस्थानों की जांच की जानी है जिनमें छात्रों का दाखिला दिखाया गया है। यह संस्थान पूरे देश में होने की बात कही जा रही है।

तीन जिलों के 578 छात्रों के नाम संदेह के घेरे में
- फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले के 578 छात्रों के नाम संदेह के घेरे में है। इनमें पलवल के 219, होडल के 234, हसनपुर के 62, हथीन के 26, पृथला के 9, फरीदाबाद के 11 तथा मेवात के 17 छात्र हैं।

‘समाज कल्याण विभाग के  माध्यम से मिलने वाली स्कॉलरशिप में फर्जीवाड़ा होने की संभावना है। जिसमें 578 छात्रों के नाम संदेह के घेरे में है। अभी तक की जांच में पलवल के 10 छात्रों का नाम सामने आ चुका है जिन्होंने शपथ पत्र देकर कहा है कि उन्होंने न तो कभी छात्रवृत्ति के लिए फार्म भरा है और न ही वह कहीं से पढ़ाई कर रहे हैं। इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
-दिनेश यादव, अतिरिक्त उपायुक्त फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed