फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Millionaire Pinky's inter chorni

अंतर्राज्यीय चोरनी है करोड़पति पिंकी

Tue, 22 Jul 2014 03:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 22 Jul 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
Millionaire Pinky's inter chorni

सुदामापुरी से गिरफ्तार की गई करोड़पति पिंकी मामूली नहीं अंतर्राज्यीय चोरनी है। उसके पास से मिली डायरी से यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि डायरी में पंजाब, हरियाणा, जयपुर, उत्तराखंड और दिल्ली के सर्राफा बाजारों की पूरी जानकारी है।

विज्ञापन


बाजारों के खुलने के दिन, समय और लोकेशन का विवरण है। छानबीन में पता चला कि वह सिर्फ ज्वैलरी शॉप को ही निशाना बनाती थी। तीन साल से वारदात कर रही है, सिर्फ एक बार पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाई है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, पुलिस ने उसके चौथे कथित पति संजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर वारदात में पिंकी का सहयोग करने का आरोप है।

एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि वसुंधरा चोरी के मामले में संजय का भी सहयोग रहा था। संजय रेकी करता था। पिंकी कार से दुकान पर जाती थी और संजय कार में बैठा रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद दोनों रफूचक्कर हो जाते थे। पुलिस ने दोनों से जेवर, नगदी और कार बरामद की है। बता दें कि शनिवार को अमर उजाला में प्रकाशित फोटो से मोदीनगर सुदामापुरी निवासी चोरनी पिंकी रविवार को पकड़ी गई थी। उसने शनिवार को वसुंधरा में एक ज्वैलर की दुकान से लाखों रुपये के जेवर उड़ाए थे।

पिंकी दो माह पहले ही चोरी के मामले में डासना जेल से छूटकर आई थी। पिंकी के पास मोदीनगर समेत कई स्थानों पर करोड़ों की संपत्ति है। उसकी मोदीनगर में दो ज्वैलरी शॉप है।


तीन पतियों को छोड़ा, जेल में मिला चौथा हमसफर
पुलिस ने बताया कि पिंकी तीन पतियों को छोड़ चुकी है, जिनमें एक की मृत्यु हो चुकी है। पिंकी के छह बच्चे हैं। चौथे कथित पति संजय से उसकी मुलाकात डासना जेल में हुई थी, जहां संजय पत्नी की हत्या के मामले में सजा भुगत रहा था, जबकि पिंकी चोरी के आरोप में जेल में बंद थी।

जेल से छूटने के बाद से दोनों साथ रह रहे हैं, मोहल्ले में पति-पत्नी बताते हैं। इन्होंने शादी की है या नहीं, यह पता नहीं चल सका है।

इंदिरापुरम पुलिस लेगी रिमांड पर, खुलेंगे कई और राज
इंदिरापुरम पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, जिसमें कई और राज खुलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed