एनसीआर में दूध पर राहत बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में प्रमुख दुग्ध आपूर्तिकर्ता अमूल और मदर डेयरी ने मंगलवार को कहा है कि खरीद लागत बढ़ने के बावजूद उनकी निकट भविष्य में खुदरा दूध की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।
दिल्ली-एनसीआर में अमूल और मदर डेयरी दोनों रोजाना 60 लाख लीटर दूध बेचती हैं। इन दोनों ने अंतिम बार पिछले साल मई में दूध की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर बढाई थीं।
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने कहा कि दुग्ध उत्पादों की कीमतें बढ़ गई हैं और हम लोग किसानों को पिछले साल की अपेक्षा 7-8 फीसदी अधिक भुगतान कर रहे हैं।
वैश्विक बाजार में वस्तु कीमतें कम
लेकिन घरेलू और वैश्विक बाजार में वस्तु कीमतें कम होने से खुदरा दूध की कीमतें बढ़ाना मुश्किल है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मई-जून में खुदरा दूध की कीमतें बढ़ने की संभावना नहीं है।
इसी तरह मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक एस नागराजन ने भी कहा कि सितंबर तक मूल्यों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। दुग्ध कंपनियों की माने तो हालिया समय में दुध की लागत में बढ़ोत्तरी हुई है।
लेकिन इसके बावजूद भी वे दिल्ली में दूध के दाम नहीं बढ़ा रहे हैं।