{"_id":"680aefe9d779c0575001d5b3","slug":"milipol-india-2025-three-day-expo-to-be-held-from-april-23-to-25-at-yashobhoomi-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिपोल इंडिया 2025: दो किमी दूर से ढेर करेगी स्नाइपर, तीन दिवसीय एक्सपो यशोभूमि में 23 से 25 अप्रैल तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिपोल इंडिया 2025: दो किमी दूर से ढेर करेगी स्नाइपर, तीन दिवसीय एक्सपो यशोभूमि में 23 से 25 अप्रैल तक चलेगा
Fri, 25 Apr 2025 07:44 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 25 Apr 2025 07:44 AM IST
सार
यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन भारत और फ्रांस के गृह मंत्रालयों के संयुक्त तत्वावधान में इंटर एड्स एक्जीबिशन प्राइवेट लिमिटेड (भारत) और कॉमएक्सपोसियम (फ्रांस) की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मिलिपोल इंडिया 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिलिपोल इंडिया 2025 के दूसरे संस्करण में सिक्योरिटी डिफेंस सिस्टम की ओर से विकसित स्वदेशी रोवर मार्क-1 चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इसे संदिग्ध वस्तुओं को सुरक्षित रूप से संभालने के लिए तैयार किया गया है, जिसकी भार क्षमता 10 किग्रा है और चार कैमरों से लैस है। यह 200 मीटर तक बिना दृश्यता और 1 किमी तक सीधी दृश्यता में नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
तीन दिवसीय एक्सपो यशोभूमि, आईआईसीसी में 23 से 25 अप्रैल तक चलेगा। यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन भारत और फ्रांस के गृह मंत्रालयों के संयुक्त तत्वावधान में इंटर एड्स एक्जीबिशन प्राइवेट लिमिटेड (भारत) और कॉमएक्सपोसियम (फ्रांस) की ओर से आयोजित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को यूएई की कंपनी ने अपनी नवीनतम सीएसआर 50 एंटी-मैटेरियल स्नाइपर राइफल का प्रदर्शन किया, जो अपनी 2 किमी से अधिक की मारक क्षमता के लिए जानी जाती है। यह अपनी श्रेणी में सबसे हल्की है जिसका वजन बिना सहायक उपकरण के सिर्फ 10 किग्रा है।
विज्ञापन
वहीं इस बार बंदूक में बड़ा कैलिबर, कम रीकॉइल, हाई-कैपेसिटी मैगजीन और फुली एडजस्टेबल बटस्टॉक जैसे उन्नत सुधार किए गए हैं, जिससे स्थिरता और दक्षता में वृद्धि हुई है। इसके अलावा, मेले में एक अन्य अत्याधुनिक हथियार सीएमपी 9 एसएमजी भी प्रस्तुत किया गया। इसकी फायरिंग गति 1,100 राउंड प्रति मिनट है और यह 30 राउंड की मैगजीन क्षमता के साथ आता है।
विज्ञापन
ऑप्टिकल फाइबर केबल की मदद से चलने वाले फर्स्ट पर्सन व्यू ड्रोन भी लोगों के लिए मौजूद है। यह तकनीक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताओं की तरफ से बाधित नहीं की जा सकती, जिससे यह निर्बाध नेविगेशन सुनिश्चित करता है। इन ड्रोन की एकतरफा उड़ान सीमा 20 किमी तक है, जिससे निगरानी अभियानों के लिए उपयोगी साबित होता है।