फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mikha singh targated government on sports issue.

मिल्खा सिंह ने सरकार को लिया निशाने पर

Mon, 29 Sep 2014 07:58 AM IST
Updated Mon, 29 Sep 2014 07:58 AM IST
विज्ञापन
Mikha singh targated government on sports issue.
उड़न सिख मिल्खा सिंह ने कहा है कि खेल संघों के प्रमुख खिलाड़ी ही बनें तभी खेलों और खिलाड़ियों का भला होगा। एक खिलाड़ी ही दूसरे खिलाड़ी की समस्याओं को जान और पहचान सकता है।
विज्ञापन


पार्लियामेंट में बैठे लोग ही तय कर देते हैं कि प्रधान और सचिव कौन बनेगा, इसलिए खिलाड़ी आगे नहीं आ पाते। खेल संघों के प्रधान अपने सचिव खेल से जुड़े व्यक्ति को ही रखें तब भी कुछ भला हो सकता है।
विज्ञापन


वह रविवार को क्यूआजी मेडिकेयर की ओर से सेक्टर-12 में आयोजित रन फरीदाबाद रन मैराथन के दौरान पत्रकारों से कही। इससे पहले उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं में जो जज्बा है उसे दिखाते हुए फरीदाबाद की धरती से एक धावक देश के लिए दौड़े यही मेरी इच्छा है। मैराथन का आयोजन वर्ल्ड हार्ट डे पर किया गया। में जिले के तीन हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल्खा ने कहा कि युवाओं में खेलों के प्रति जज्ज्बा तो है, लेकिन उन्हें सही प्लेटफॉर्म पर लेकर चलने वाला कोई नहीं मिल पाता। जिसके चलते वे प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से पूर्व ही भटक जाते हैं।

ऐसी स्थिति में उनका दुख केवल एक खिलाड़ी ही समझ सकता हैं। इसलिए खेल एसोसिएशनों में यदि खिलाड़ियों को स्थान दिया जाए, तो वे खिलाडियों की खेल भावना को समझकर उन्हें आगे बढ़ाने में मद्दगार होंगे।

'देश के अंदर युवा खिलाड़ियों की कमी नहीं'

Mikha singh targated government on sports issue.

मिल्खा सिंह ने कहा कि देश के अंदर युवा खिलाड़ियों की कमी नहीं हैं और उन्हें सबसे ज्यादा उम्मीद है तो केवल हरियाणा के खिलाड़ियों से हैं, क्योंकि अब ज्यादातर खेलों में यहीं के खिलाड़ी आ रहे हैं।

इतनी संख्या में धावकों को दौड़ता देख शहर के हजारों दर्शक सड़कों के किनारे उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे। धावकों में जोश भरते हुए मिल्खा सिंह ने कहा कि उनकी दिली इच्छा है कि फरीदाबाद की धरती से एक युवा जरूर उनकी तरह दौड़कर देश का नाम रोशन करे।

धावकों ने एक स्वर में उन्हें विश्वास दिलाया की वे जी जान से मेहनत कर देश का नाम एक दिन जरूर रोशन करेंगे। इस मौके पर डॉ. डीके बलूजा, सुरेंद्र चौधरी, डॉ. दीप मक्कड़, अश्विनी बवेजा, भीम सिंह एवं श्वेता चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed