{"_id":"6a09b29528925f3ab70a1532","slug":"mid-day-meal-workers-will-surround-the-residence-of-the-education-minister-in-panipat-on-june-5-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1005-124208-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मिड डे मील वर्करों पांच जून को पानीपत में शिक्षा मंत्री का घेरेंगे आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मिड डे मील वर्करों पांच जून को पानीपत में शिक्षा मंत्री का घेरेंगे आवास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा की हजारों मिड डे मील वर्कर पांच जून को पानीपत स्थित शिक्षा मंत्री के आवास पर रैली और प्रदर्शन करेंगी। इसको लेकर मिड डे मील वर्कर यूनियन के आह्वान पर जिलास्तरीय बैठक हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान सोनबती ने की। बैठक में रैली की तैयारियों को लेकर दो टीमों का गठन किया गया, जो जिले की सभी मिड डे मील वर्करों से संपर्क कर उन्हें पानीपत रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगी। बैठक में सीटू नेता रमेशचंद और उदयवीर भी मौजूद रहे।
जिला प्रधान सोनबती और सचिव ऊषा ने कहा कि प्रदेश में लगभग 30 हजार मिड डे मील वर्कर वर्षों से स्कूलों में भोजन बनाने का कार्य कर रही हैं, लेकिन उन्हें न्यूनतम मानदेय तक नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 11 वर्षों में मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की, जबकि स्कूलों का मर्जर और बंदी जारी है। नेताओं ने कहा कि पिछले आठ-नौ महीनों से केंद्र सरकार का अंशदान भी नहीं मिला है और वर्दी का पैसा भी लंबित है। वर्करों से 11 महीने काम कराया जाता है, लेकिन मानदेय 10 महीने का दिया जाता है। उन्होंने 12 महीने काम और 26 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग उठाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जून को राज्यभर से मिड डे मील वर्कर पानीपत पहुंचकर शिक्षा मंत्री कार्यालय का घेराव करेंगी और आंदोलन को तेज किया जाएगा।