फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Microsoft offered Rs 45 lakh annually package to 27 girl students

माइक्रोसॉफ्ट ने 27 छात्राओं को 45 लाख रुपये सालाना पैकेज किया ऑफर

Fri, 20 Aug 2021 11:27 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Aug 2021 11:27 AM IST
सार

  • इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय में कोरोना काल में प्री-प्लेसमेंट में गूगल, अमेजन, वेस्टर्न डिजिटल समेत कई कंपनियों ने किया चयन
  • एक्सपीडिया ने 13 को 35 लाख, गोल्डमैन सोच ने छह को 23 लाख तो वॉलमार्ट से 13 छात्राओं को 22.62 लाख रुपये सालाना का ऑफर

विज्ञापन
Microsoft offered Rs 45 lakh annually package to 27 girl students
job interview - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना काल में बेशक शिक्षण संस्थान बंद हैं पर इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) की छात्राओं की प्रतिभा के चलते प्री-प्लेसमेंट से खुशियों का माहौल है। आईजीडीटीयूडब्ल्यू की इंजीनियरिंग की छात्राओं की इंटर्नशिप में बेहतरीन काम को देखते हुए इन माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजन, वेस्टर्न डिजिटल समेत कई मल्टीनेशनल कंपनियों ने अंतिम वर्ष की छात्राओं को प्री-प्लसेमेंट में पैकेज ऑफर किये हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने 27 छात्राओं को 45-45 लाख रुपये सालाना का सबसे बड़ा पैकेज ऑफर किया है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधीनस्थ कश्मीरी गेट स्थित इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय में प्री-प्लेसमेंट कैंपस राउंड में कंपनियों ने पैकेज ऑफर किया है। विश्वविद्यालय की डीन अकेडमिक और ट्रेनिंग प्रो. जसदीप धनोआ के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने 27 छात्राओं को 45- 45 लाख रुपये सालाना, उबर ने एक छात्रा को 35.53 लाख रुपये, एक्सपीडिया ने 13 छात्राओं को 35-35 लाख रुपये, अमेजान ने दो छात्राओं को 33.16 लाख, इनट्यूट ने 32.08 लाख रुपये, गूगल ने दो छात्राओं को 30.36 रुपये, फोन-पे ने दो छात्राओं को 30.5 लाख रुपये, वीजा ने दो छात्राओं को 27 लाख रुपये, सीट्रिक्स ने दो छात्राओं को 23.74 लाख रुपये, गोल्डमैन सोच ने छह छात्राओं को 23 लाख रुपये, वॉलमार्ट ने 13 छात्राओं को 22.62 लाख रुपये, सेप ने तीन छात्राओं को 20.05 लाख रुपये, वेल्स फोरगो ने चार छात्राओं को 20 लाख रुपये, डच बंक ने तीन छात्राओं को 19.60 लाख रुपये, वेस्टर्न डिजिटल ने 5 छात्राओं को 19.15 लाख रुपये, बीएनवाई कॉरपोरेट प्लानिंग इंवेस्टमेंट कंपनी ने एक छात्रा को 17.34 लाख रुपये, ऑरेकल ने पांच छात्राओं को 16.64 लाख रुपये, जीई-डिजिटल ने एक छात्रा को 15.53 लाख रुपये, अमेरिकन एक्सप्रेस ने सात छात्राओं को 15.36 लाख रुपये और मॉरेगन स्टेनले ने तीन छात्राओं को 6 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर किया है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात
मैं विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, प्लेसमेंट सेल की टीम और छात्राओं को बधाई देती हूं। यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि इंटर्नशिप में बेहतरीन काम और छात्राओं की प्रतिभा व हुनर से प्रभावित होकर इन मल्टीनेशनल कंपनियों ने अब अंतिम वर्ष की छात्राओं को सालाना पैकेज ऑफर किये हैं। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते जहां नौकरियों में कमी, वेतन में कटौती और छटनी का दौर है, ऐसे में यह प्री-प्लेसमेंट ऑफर दर्शाता है कि प्रतिभा व हुनर के चलते उम्मीद कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. अमिता देव, कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed