{"_id":"68790203e69b258c5f046ad3","slug":"mewati-gang-of-vehicle-thieves-busted-two-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-97805-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वाहन चुराने वाले मेवाती गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वाहन चुराने वाले मेवाती गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- चोरी के पांच दोपहिया वाहन बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले की एसटीएफ टीम ने वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय मेवाती गिरोह का पर्दाफाश किया है। साथ ही टीम ने दो चोर यासिर और रौनक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के पांच मामलों का खुलासा करने का दावा किया है।
दक्षिण-पूर्व जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि बदमाशों के प्रहलादपुर की ओर जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों गांव नहेड़ा, थाना बिछोर, जिला नूह, हरियाणा निवासी यासिर (19) और रौनक (20) को मोटरसाइकिल पर जाते समय गिरफ्तार कर लिया। जिस मोटरसाइकिल से वह जा रहे थे वह बदरपुर में चोरी की पाई गई थी।
दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने दक्षिण-पूर्व जिले से कई दोपहिया वाहन चुराए थे। दोपहिया वाहन चुराने के बाद वे उन्हें 6-8 हजार रुपये में एक व्यक्ति को बेच देते थे। चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं। बदले में वह उन्हें प्रति बाइक दो से तीन हजार रुपये देता था। आरोपी यासिर व रौनक पहले भी वाहन चोरी के 5-5 मामलों में शामिल रहे हैं।