फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mewat muslims takes BJP side

यहां के मुसलमानों को नहीं है भाजपा से परहेज

Tue, 19 Aug 2014 12:42 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 12:42 PM IST
विज्ञापन
Mewat muslims takes BJP side

गुड़गांव से सटे मेवात के मुसलमानों को भारतीय जनता पार्टी से परहेज नहीं रहा है। इसके इलाके के मुस्लिम नेताओं के भाजपा में जाने की रफ्तार से यह बात और पुख्ता हो रही है।

विज्ञापन


जिले की राजनीति में आए इस बदलाव से भाजपा नेता गदगद हैं। उल्लेखनीय है कि एक समय मेवात के मुस्लिम भी भाजपा से परहेज करते थे।

लोकसभा चुनाव के समय गुड़गांव से सांसद राव इंद्रजीत सिंह के साथ करम इलाही, जाहिद हुसैन बाई आदि के भाजपा में शामिल होने के बाद यह स्थिति बदली है। लोकसभा चुनाव के दौरान राव इंद्रजीत की बड़ी जीत ने इसे साबित किया। फिलहाल यहां भाजपा अपने सबसे अच्छे दौर में है।

विज्ञापन

कैसे बने विरोधी से समर्थक

Mewat muslims takes BJP side

लगभग रोज मुस्लिम लीडर इसमें शामिल होने का ऐलान कर रहे हैं। पुन्हाना के इकबाल जेलदार सरीखे कांग्रेस के कुछ सीनियर लीडर भी इसमें चले गए हैं। इलाके में हजकां के सक्रिय नेता मुंडल, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान ने भी इसकी सदस्यता ली है।

भाजपा मेवात जिलाध्यक्ष रामवतार सिंगला की मानें तो नूंह के इनेलो के तीन बड़े मुस्लिम नेताओं समेत छह लोगों ने पार्टी में आने की अर्जी दे रखी है। इनमें तीन पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन के करीबी बताए गए हैं।

वैसे चर्चा है कि ये तीनों इस शर्त पर भाजपा में आने को राजी हुए हैं कि उनमें से किसी एक को नूंह से टिकट दिया जाएगा। यहां से राव इंद्रजीत के करीबी जाहिद हुसैन बाई पहले से ताल ठोंक रहे हैं। हालांकि सिंगला साफ कहते हैं कि भाजपा में आने वालों को टिकट मिलेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

भाजपा ने कुछ यूं बढ़ाया अपना दायरा

Mewat muslims takes BJP side

हालांकि, इलाके के कुछ मुस्लिम नहीं मानते कि उनके कुछ नेताओं के भाजपा में जाने से सभी मुसलमानों का झुकाव भाजपा की ओर बढ़ रहा है। उनका कहना है कि भाजपा मेवात की तीन सीटों पर मुस्लिमों को टिकट देती है और वे जीतकर आते हैं, तो कुछ हद तक इसे स्वीकारा जा सकता है।

कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रमजान चौधरी का कहना है कि अभी मेवात में भजपा का लिटमस टेस्ट बाकी है। इसी तरह फलाह मेवात के खालिद हुसैन कहते हैं कि भाजपा मुस्लिमों की समस्याओं को हल करने में दिलचस्पी दिखाती है तो इससे किसी को परहेज नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

पुन्हाना में टिकट को लेकर खींचतान

Mewat muslims takes BJP side

चुनावी सीजन में भाजपा में शामिल होने वालों को लेकर पुराने भाजपाइयों में खलबली है। उन्हें लगता है कि नए लोगों के आने से उनका हक मारा जा सकता है। जिलाध्यक्ष रामवतार सिंगला कहते हैं कि दीपक मंगला सहित तीन नेताओं की कमेटी के सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर ही किसी को भी टिकट दिया जाएगा।

इस क्षेत्र से पिछला चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ने वाली पूर्व सांसद अवतार भड़ाना की बहन दया भड़ाना भी हाल में भाजपा में शामिल हुई हैं। उधर, इलाके के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इकबाल जेलदार भी भाजपा में चले गए हैं।

अब दोनों ही टिकट के लिए दावेदारी ठोंक रहे हैं। दया कहती हैं कि इकबाल के भाजपा में आने के समय स्पष्ट कर दिया गया था कि उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा। उधर, इकबाल के भाजपा में शामिल होते समय उनके समर्थकों ने भाजपा नेताओं से साफ कहा था कि वही इस सीट को भाजपा की झोली में डाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed