फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mewat curfew could become weak point for BJP

भाजपा के लिए मुसीबत बनेगा ये मुद्दा

Wed, 16 Apr 2014 08:18 AM IST
Updated Wed, 16 Apr 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
Mewat curfew could become weak point for BJP

गुड़गांव के मेवात के पुन्हाना में मतदान के बाद फैला तनाव भाजपा के लिए मुसीबत बनते जा रही है। अभी तक चार चरणों का मतदान हो चुका है और आगामी दिनों में शेष बची सीटों पर भी चुनाव होंगे।

विज्ञापन


इनमें ऐसी दो सीटे हैं जिनपर मेवात कर्फ्यू का बुरा असर पड़ सकता है। बता दें कि 24 अप्रैल को गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के नजदीक राजस्थान और उत्तर प्रदेश की दो-दो सीटों पर मतदान होना है।
विज्ञापन


मेवात में तनावपूर्ण स्थिति का इन स्थानों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। यह भाजपा के लिए चिंता का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। इसलिए भाजपा जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन 272 पर पड़ सकता है बुरा असर

Mewat curfew could become weak point for BJP

भाजपा इन दिनों बुरी मुसीबत में फंस गई है। ये ऐसी मुसीबत है जिसके चलते बचे हुए चरणों के मतदान में भाजपा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में जब एक-एक सीट का अपना महत्व है भाजपा किसी भी सीट को गंवाने का रिस्क नहीं ले सकती।

बीजेपी का 272 प्लस का मिशन पाने के लिए जिस तरह भाजपा दिन रात एक कर रही है ये मुसीबत उन सब पर पानी फेर सकती है।

ये समस्या अगर कुछ दिन और चली तो ये व्यापक रूप से भाजपा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। ऐसा हुआ तो उसके बड़े तबके के वोटर दूसरी पार्टियों की ओर रुख कर सकते हैं। ये समस्या तीसरे चरण में हुए मतदान के बाद उत्पन्न हुई है।

मेवात कर्फ्यू बना भाजपा के गले की फांस

Mewat curfew could become weak point for BJP

मेवात में लगा कर्फ्यू भाजपा के लिए ‌परेशानी का सबब बन गया है। राजस्थान के भरतपुर और अलवर लोकसभा सीट पर 24 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश की मथुरा और आगरा सीट पर भी इसी दिन छठे चरण का मतदान होगा।

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के माहौल का सीधा असर इन सभी सीटों पर पड़ सकता है। इसलिए भाजपा नेता तनावपूर्ण माहौल को भाईचारे में तब्दील करने का प्रयास कर रहे हैं।

मेवात में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास चल रहा है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा और गुड़गांव लोकसभा से प्रत्याशी इंद्रजीत सिंह इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed