{"_id":"5b4a1edf4f1c1b3b748b4aab","slug":"metro-will-start-ip-extension-shiv-vihar-route-from-august","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपी एक्सटेंशन-शिव विहार तक अगस्त में दौड़ेगी मेट्रो, ट्रायल अंतिम पड़ाव में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपी एक्सटेंशन-शिव विहार तक अगस्त में दौड़ेगी मेट्रो, ट्रायल अंतिम पड़ाव में
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Jul 2018 04:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर आईपी एक्सटेंशन-शिव विहार सेक्शन पर चल रहा ट्रायल इसी माह के अंत में पूरा होने जा रहा है। ट्रायल के पूरे होते ही इस सेक्शन पर मेट्रो दौड़ाने की तैयारी शुरू होगी।
खास बात ये है कि नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के बड़े हिस्से को बेहतर कनेक्टिविटी देने वाला यह मेट्रो का पहला सेक्शन होगा, जिससे लाखों लोगों का आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा। लोगों को इस सेक्शन के खुलने का अब महज अगस्त तक इंतजार करना होगा।
दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार दिल्ली का सबसे लंबा मेट्रो कॉरिडोर है। इस कॉरिडोर की लंबाई 59 किमी है, जिस पर सबसे ज्यादा स्टेशन भी हैं।
विज्ञापन
पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से दुर्गा बाई देशमुख साउथ कैंपस तक 21.56 किमी के सेक्शन को पहले ही खोला जा चुका है। शिव विहार इस कॉरिडोर का आखिरी छोर है। शिव विहार से आगे गाजियाबाद के दूसरे बड़ी आबादी वाले इलाके लोनी को मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी।

सेक्शन पर ये हैं स्टेशन
आईपी एक्सटेंशन से शिव विहार के बीच वर्तमान में मेट्रो का ट्रायल जारी है और इसी माह के अंत में यह पूरा होने की संभावना है। आईपी एक्सटेंशन से शिव विहार के बीच 12 स्टेशन हैं।
आईपी एक्सटेंशन, आनंद विहार आईएसबीटी, कड़कड़डूमा, कड़कड़डूमा कोर्ट, कृष्णा नगर, ईस्ट आजाद नगर, वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर, गोकलपुरी, जौहरी इन्क्लेव और शिव विहार हैं।
तीन इंटरचेंज की सुविधा
आईपी एक्सटेंशन से शिव विहार तक 12 मेट्रो स्टेशन करीब 16 किमी के दायरे में हैं। खास बात यह है कि इस छोटे से सेक्शन पर यात्रियों को तीन इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। पिंक लाइन पर पहला इंटरचेंज वेलकम में रेड लाइन पर, दूसरा कड़कड़डूमा में ब्लू लाइन पर और तीसरा इंटरचेंज ब्लू लाइन पर आनंद विहार आईएसबीटी होगा।

भयंकर जाम से मिलेगी निजात
नॉर्थ-ईस्ट जिला दिल्ली का सबसे घनी आबादी वाला क्षेत्र है, लेकिन यहां अभी तक कोई मेट्रो सेवा नहीं है। अभी तक इस जिले में रहने वाले लोगों को रेड लाइन के शाहदरा, वेलकम और सीलमपुर मेट्रो स्टेशनों से मेट्रो लेनी पड़ती है।
शिव विहार तक मेट्रो की पहुंच बढ़ने से यहां के लोगों को नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में लगने वाले भयंकर जाम से भी निजात मिलने वाली है।