फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro will run e rickshaw in delhi

घर तक पहुंचाने को मेट्रो स्टेशनों से डीएमआरसी चलाएगी ई-रिक्शा 

Thu, 23 Mar 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Mar 2017 09:33 AM IST
सार


घर तक पहुंचाने को मेट्रो स्टेशनों से डीएमआरसी चलाएगी ई-रिक्शा


-लास्ट माइल कनेक्टविटी देने के लिए मेट्रो ने बनाई योजना, इच्छुक कंपनियों को किया आमंत्रित
-मेट्रो स्टेशनों के बाहर अवैध तिपहिया, ग्रामीण सेवा और ई-रिक्शा को भी खत्म करने की तैयारी
बृजेश सिंह 
नई दिल्ली, 22 मार्च 

विज्ञापन
metro will run e rickshaw in delhi

विस्तार

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) अब अपने यात्रियों को स्टेशन से घर तक पहुंचाने के लिए ई-रिक्शा चलाएगी। इसके लिए यात्रियों को पांच रुपये प्रति किलोमीटर किराया देना होगा।
विज्ञापन


न्यूनतम किराया दो किलोमीटर तक का दस रुपये होगा। डीएमआरसी ने इसके लिए इच्छुक कंपनियों को आमंत्रित किया है। खास बात की इन ई-रिक्शा को चार्जिंग स्टेशन के साथ पार्किंग की सुविधा भी देगी।
विज्ञापन


डीएमआरसी के मुताबिक बीते कुछ समय से मेट्रो स्टेशनों के बाहर अवैध परिवहन ग्रामीण सेवा, तिपहिया और ई-रिक्शा की संख्या बढ़ती जा रही है। यह अपनी शर्तो पर यात्रियों को परेशान कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मेट्रो स्टेशन में परेशानी बढने के साथ दिल्ली मेट्रो की छवि भी खराब हो रही है। इसलिए हमने खुद स्टेशनों से लास्ट माइल कनेक्टविटी देने के लिए ई-रिक्शा चलाने का फैसला लिया है।

दिल्ली मेट्रो ने कंपनियों को कम से कम 100 ई-रिक्शा के साथ आने को कहा है। वह ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग स्टेशनों पार्किंग व चार्जिंग की सुविधा देंगे। मगर ई-रिक्शा के पास परमिट हो।

चालक के साथ वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा, उसमें सीसीटीवी कैमरा जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, मेडिकल बॉक्स और अग्निशन यंत्र हो। इसके अलावा महिला यात्रियों के लिए अलग सुविधाओं के साथ आने वाले को वरीयता दी जाएगी।

5 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा किराया

metro will run e rickshaw in delhi
213 किलोमीटर मेट्रो ऑपरेशनल है। 
30 लाख यात्री औसतन रोजाना सफर करते है। 
100 ई-रिक्शा के साथ आने वाली कंपनी को ही मौका। 
10 रुपये होगा 2 किलोमीटर तक का न्यूनतम किराया। 
05 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ेगा। 
22 स्टेशनों पर ई-रिक्शा पार्किंग सुविधा मिलेगी। 
27 स्टेशनों पर ई-रिक्शा चार्जिंग सुविधा होगी।

5 रुपये प्रति किलोमीटर देना होगा किराया
दिल्ली मेट्रो ही ई-रिक्शा का किराया तय किया है। यात्रियों को 5 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा। यानि न्यूतनम किराया 10 रुपये होगा जो कि दो किलोमीटर तक के लिए होगा। उसके बाद 5 रुपये प्रति किलोमीटर तक बढ़ता जाएगा। यानि 3 किलोमीटर तक 15 रुपये और 4 किलोमीटर तक 20 रुपये देना होगा। 

यहां मिलेगा ई-रिक्शा को पार्किंग
गुडग़ांव के पांच स्टेशन हुड्डा सिटी सेंटर, इफको चौक, एमजी रोड, सिकंदरपुर, गुरू द्रोणाचार्य। नोएडा के सभी छह स्टेशन नोएडा सेक्टर-15, 16, 18, बॉटेनिकल गार्डन, गोल्फ कोर्स और नोएडा सिटी सेंटर। गाजियाबाद के दो कौशांबी और वैशाली पर। फरीदाबाद के सभी नौ मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा होगी। -इन स्टेशनों पर मिलेगा ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन

दिल्ली के प्रताप नगर, कन्हैया नगर, केशवपुरम, विश्वविद्यालय, घिटोरनी, इंद्रप्रस्थ, प्रगति मैदान, टैगोर गार्डन, सुभाष नगर, द्वारका, पंजाबी बाग, मादीपुर, पश्चिम विहार ईस्ट, उद्योग नगर, नांगलोई, मुंडका, कालकाजी मंदिर, मोहन स्टेट, तुगलकाबाद, बदरपुर बॉर्डर। एनसीआर के बॉटेनिकल गार्डन, गुरू द्रोणाचार्य, कौशांबी, एनएचपीसी चौक, ओल्ड फरीदाबाद, नीलम चौक अजरोंदा, बाटा चौक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed