फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro will go until 10 pm on Diwali.

अब आठ नहीं, रात 10 बजे तक मिलेगी मेट्रो

Thu, 23 Oct 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Thu, 23 Oct 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
Metro will go until 10 pm on Diwali.

दिवाली पर अब रात आठ बजे तक नहीं, 10 बजे तक मेट्रो सेवा मिल सकेगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डीएमआरसी ने बृहस्पतिवार को मेट्रो संचालन का समय दो घंटे बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


ऐसे में अब दिल्ली से आने वाले लोग देर रात 10 बजे तक भी अपने घर पहुंच सकेंगे। दिवाली पर लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मचारी और सुरक्षा जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


वैशाली और कौशांबी स्टेशनों पर दिवाली से भैय्या दूज तक व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी। इस दौरान यात्रियों का आंकड़ा 65हजार को पार करने की उम्मीद डीएमआरसी को है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि दिवाली के दिन अंतिम ट्रेन रात आठ बजे तक ही चलाने का निर्णय लिया गया था।

मगर यात्रियों की ओर से रात 10 बजे तक ट्रेन चलाने के प्रस्ताव के बाद समय को दो घंटे और बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस दौरान हर 30 मिनट के अंतराल में मेट्रो चलेगी।

वैशाली, द्वारका, नोएडा, दिलशाद गार्डन और रिठाला सभी स्टेशनों से अंतिम ट्रेन रात 10 बजे निकलेगी। इस दौरान भीड़ की संभावना को देखते हुए वैशाली और कौशांबी स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही पैसेंजर्स को रूट आदि की जानकारी देने के लिए अतिरिक्त एग्जीक्यूटिव तैनात रहेंगे। वैशाली पर दिवाली और भैय्यादूज पर चार अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए जाएंगे।

उधर सुरक्षा के मद्देनजर दोनों स्टेशनों पर एक दर्जन अतिरिक्त गार्ड लगाए जाएंगे। यह गार्ड 24 घंटे स्टेशनों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। वहीं दिवाली के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को रोकेंगे।


दिवाली और भैय्या दूज पर मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को अतिरिक्त चेकिंग से गुजरना पड़ सकता है। डीएमआरसी अधिकारियों के अनुसार त्योहारों पर खुफिया एजेंसियों के आतंकी एलर्ट को देखते हुए मेट्रो स्टेशन के आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed