फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro will become smart card parking card.

मेट्रो स्मार्ट कार्ड बन जाएगा पार्किंग कार्ड

Thu, 15 Jan 2015 11:41 PM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वैशाली
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वैशाली Updated Thu, 15 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Metro will become smart card parking card.

मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में शुल्क चुकाने के लिए अब लोगों को खुले पैसों की दिक्कत नहीं होगी। मेट्रो यात्रा के लिए उपयोग होने वाले स्मार्ट कार्ड से ही यात्री अब पार्किंग शुल्क भी चुका सकेंगे।

विज्ञापन


वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर जल्द ही इलेक्ट्रानिक स्वैप मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। स्मार्ट कार्ड स्वैप कर इनसे पार्किंग शुल्क अदा किया जा सकेगा।
विज्ञापन


मेट्रो स्टेशन पार्किंग में गाड़ी लगाते समय अक्सर यात्री खुले रुपयाें के लिए परेशान रहते हैं। इतना ही नहीं पर्ची खोने पर और समस्या उठानी पड़ती है।

छह घंटे के न्यूनतम समय से अधिक समय होने पर अक्सर पार्किंग संचालकों से यात्रियों का अधिक शुल्क लेने को लेकर विवाद हो जाता है। मगर आने वाले समय में इस विवाद से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी के पीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि योजना पर काम शुरू हो गया है। अगले तीन माह में वैशाली और कौशांबी स्टेशन पर कार्ड स्वैप मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी।


ऐसे काम करेगा स्मार्ट कार्ड
पार्किंग में एंट्री करते ही कार्ड स्वैप करना होगा। पार्किंग से निकलते समय कार्ड दोबारा स्वैप होगा, जिसमें समय के अनुसार पार्किंग शुल्क खुद ही कट जाएगा।

मेट्रो के किराए की तर्ज पर यात्री का डाटा मशीन के सर्वर में रिकार्ड हो जाएगा। बाहर निकलते समय इस डाटा के अनुसार ही पार्किंग शुल्क कट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed