फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro will also be affected by bharat bandh

चक्का जाम से मेट्रो में बढ़ सकती है भीड़, करना पड़ सकता है अधिक इंतजार

Tue, 08 Dec 2020 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 08 Dec 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
Metro will also be affected by bharat bandh
delhi metro - फोटो : PTI

टैक्सी, कैब का चक्का जाम, रूट डायवर्जन और देशव्यापी बंद का असर मेट्रो सेवाओं पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। नियत समय पर पहुुंचने के लिए अधिक से अधिक यात्री मेट्रो को ही अपनाएंगे। संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने की अनिवार्यता और सैनिटाइजेशन में लगने वाले वक्त की वजह से प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


सोमवार को भी सुबह करीब 11.30 बजे यात्रियों को साकेत मेट्रो स्टेशन पर 35 मिनट से अधिक इंतजार करना पड़ा। आउटर रिंग रोड पर द्वारका से पीरागढ़ी, आजादपुर जाने वाली बसें आधे रास्ते से लौट गईं तो वाहनों के भारी जाम की वजह से यात्रियों को सोमवार को भी गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। 
विज्ञापन


दो बसों के रूट में परिवर्तन
दिल्ली परिवहन निगम ने रूट नंबर 108 और 778 में कुछ बदलाव किए हैं।यह बदलाव मायापुरी से मोती नगर जाने के दौरान केवल एक रास्ता पर किया गया है। अब इस रूट की बसें एफ ब्लॉक कीर्ति नगर-मोती नगर मार्केट की बजाय कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से बांयी तरफ मुड़कर मोतीनगर चौराहा से होकर गुजरेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed