{"_id":"5fcec8f88ebc3ecf777115b4","slug":"metro-will-also-be-affected-by-bharat-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्का जाम से मेट्रो में बढ़ सकती है भीड़, करना पड़ सकता है अधिक इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्का जाम से मेट्रो में बढ़ सकती है भीड़, करना पड़ सकता है अधिक इंतजार
Tue, 08 Dec 2020 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 08 Dec 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी, कैब का चक्का जाम, रूट डायवर्जन और देशव्यापी बंद का असर मेट्रो सेवाओं पर भी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। नियत समय पर पहुुंचने के लिए अधिक से अधिक यात्री मेट्रो को ही अपनाएंगे। संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने की अनिवार्यता और सैनिटाइजेशन में लगने वाले वक्त की वजह से प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सोमवार को भी सुबह करीब 11.30 बजे यात्रियों को साकेत मेट्रो स्टेशन पर 35 मिनट से अधिक इंतजार करना पड़ा। आउटर रिंग रोड पर द्वारका से पीरागढ़ी, आजादपुर जाने वाली बसें आधे रास्ते से लौट गईं तो वाहनों के भारी जाम की वजह से यात्रियों को सोमवार को भी गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
दो बसों के रूट में परिवर्तन
दिल्ली परिवहन निगम ने रूट नंबर 108 और 778 में कुछ बदलाव किए हैं।यह बदलाव मायापुरी से मोती नगर जाने के दौरान केवल एक रास्ता पर किया गया है। अब इस रूट की बसें एफ ब्लॉक कीर्ति नगर-मोती नगर मार्केट की बजाय कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से बांयी तरफ मुड़कर मोतीनगर चौराहा से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन