फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro trial continuously Noida to Greater Noida

नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक मेट्रो का ट्रायल जारी, 30 किलोमीटर के रूट पर हैं 21 स्टेशन

Fri, 07 Sep 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 07 Sep 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
Metro trial continuously Noida to Greater Noida
नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला
नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक करीब 30 किमी के पूरे ट्रैक पर मेट्रो का ट्रायल जारी है। अभी तक ट्रायल के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं आई है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) के मुताबिक, ट्रायल पूरी तरह से सफल हो रहा है। यह ट्रायल एक से दो माह तक चलता रहेगा।
विज्ञापन


एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय ने बताया कि ग्रेनो डिपो स्टेशन से मेट्रो चलाई गई है। इस दौरान स्पीड का भी ध्यान रखा गया। ट्रायल के दौरान उतर कर ट्रैक का भी निरीक्षण किया गया। 
विज्ञापन


20 अगस्त 2015 को एनएमआरसी के नोएडा-ग्रेनो मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण शुरू हुआ था और 20 अगस्त 2018 को पूरे ट्रैक पर मेट्रो को दौड़ा दिया गया। 

अधिकारियों के अनुसार, ऊपर की पूरी लाइन चार्ज हो गई है। इलेक्ट्रिक का काम पूरा हो चुका है। आपको बता दें कि नोएडा-ग्रेनो मेट्रो कॉरिडोर पर 21 स्टेशन हैं। इसमें नोएडा में 15 और ग्रेटर नोएडा में 6 स्टेशन बनाए गए हैं। प्रत्येक स्टेशन को सोलर पावर से भी बिजली मिलेगी। प्रत्येक स्टेशन पर स्क्रीन डोर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed