{"_id":"1571da564e6ca91aec3f28e831614faa","slug":"metro-to-be-extended-till-ballabgarh-centre-gives-green-signal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लभगढ़ तक जाएगी मेट्रो, पहले YMCA तक मिली थी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लभगढ़ तक जाएगी मेट्रो, पहले YMCA तक मिली थी मंजूरी
कुंदन तिवारी/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 18 Feb 2014 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार को केंद्र सरकार की हरी झंडी मिल गई है। अब मेट्रो की सवारी बल्लभगढ़ के लोग भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के निर्देश पर हुडा प्रशासक को उच्चाधिकारियों ने काम शुरू कराने के संकेत दे दिए हैं, लेकिन इसकी फाइल आनी अभी बाकी है, जो किसी भी दिन हुडा कार्यालय में पहुंच सकती है। इस बात की पुष्टि हुडा प्रशासक सुप्रभा दहिया ने अमर उजाला से की है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-दो के साथ वाईएमसीए तक मेट्रो के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। यहां पर कॉरिडोर का लगभग 90 प्रतिशत सिविल वर्क पूरा हो चुका है। इसके अलावा स्टेशनों का काम भी तेजी से चल रहा है, जिसका कार्य का भी 40 से 60 प्रतिशत तक पूरा करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
ये है प्रोजेक्ट
वाईएमसीए से आगे बल्लभगढ़ तक करीब 3.2 किलोमीटर मेट्रो कॉरिडोर का विस्तार किया जाना है। इस पर दो स्टेशन बनाए जाएंगे। एक स्टेशन गुडईयर चौक के पास, जबकि दूसरा बल्लभगढ़ बस अड्डे के अंदर बनेगा। इस प्रोजेक्ट में 468.20 करोड़ रुपये हरियाणा सरकार देगी, जबकि केंद्र सरकार 130.9 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
विज्ञापन
इससे पहले बदरपुर से वाईएमसीए चौक तक नौ स्टेशन का निर्माण हो रहा है। ये नौ स्टेशन हैं, सराय ख्वाजा, एनएचपीसी चौक, मेवला महाराजपुर, सेक्टर 27 ए, बडखल चौक, ओल्ड फरीदाबाद, अजरौंदा, फरीदाबाद न्यू टाउन और वाईएमसीए चौक।
सरकार पहले ही कर चुकी है घोषणा
हरियाणा सरकार की कैबिनेट ने बल्लभगढ़ मेट्रो प्रोजेक्ट को पिछले वर्ष मार्च में मंजूरी दे दी थी। इसकी घोषणा सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 31 मार्च, 2013 को बल्लभगढ़ में हुई रैली के दौरान की थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि लोकसभा चुनाव से पहले बल्लभगढ़ मेट्रो का काम शुरू करा दिया जाएगा।
हरियाणा सरकार का पूरा प्रयास है कि लोकसभा चुनाव से पहले बल्लभगढ़ मेट्रो विस्तार का काम शुरू कर दिया जाए, ताकि चुनाव के दौरान सरकार को फायदा मिल सके।
हुडा प्रशासक सुप्रभा दहिया ने कहा कि मेट्रो के विस्तार को लेकर जनवरी में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय में बैठक हुई थी, जिसमें यह संकेत उच्च्चाधिकारियों की ओर से दिया गया था कि जल्द ही प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सकती है। ऐसे में प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराने के लिए तैयार रहें। हमने काम शुरू कराने की तैयारी पूरी कर ली है। बस लिखित आदेश आने बाकी हैं।