फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro stranded by the storm, electricity and water crisis.

आंधी से अटकी मेट्रो, बिजली-पानी को भी तरसे

Wed, 20 May 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Wed, 20 May 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Metro stranded by the storm, electricity and water crisis.

तेज आंधी के चलते द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंट /वैशाली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन ट्रैक पर मंगलवार को मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं।

विज्ञापन


जनकपुरी ईस्ट से जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के बीच पास के ही फ्लाईओवर से बिजली का पोल मेट्रो ट्रैक के ओएचई (मेट्रो ट्रेन को खींचने वाले तार) पर गिरा, जिसके चलते करीब बीस मिनट मेट्रो के पहिए ब्लू लाइन पर थमे गए।
विज्ञापन


इससे करीब दो घंटे (122 मिनट) तक मेट्रो सेवा प्रभावित रही।  उधर, तीन मिनट के अंतराल पर वैशाली आने वाली मेट्रो आधे घंटे में आई, इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। भीड़ अधिक होने के कारण करीब पांच घंटे बाद मेट्रो पूरी तरह सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब पौने पांच बजे वैशाली-द्वारका लाइन पर दिल्ली में खराबी की सूचना वैशाली मेट्रो स्टेशन के अधिकारियों को मिली। इसके बाद भीड़ नियंत्रण के लिए वैशाली और कौशांबी स्टेशन पर आधे घंटे के अंतराल पर गाड़ी आने की सूचना प्रसारित की गई।

देरी से मेट्रो आने की सूचना पर बड़ी संख्या में यात्री ऑटो और बसों से दिल्ली जाते दिखाई दिए। शाम करीब पौने सात बजे ओएचई को दुरुस्त किया गया। जिसके कारण रात करीब पौने नौ बजे मेट्रो रूट पूरी तरह सामान्य हो सका।

डीएमआरसी के पीआरओ ने बताया कि जनकपुरी ईस्ट और वेस्ट मेट्रो स्टेशन के बीच आई खराबी के चलते सिंगल लाइन पर मेट्रो का संचालन किया गया। तीन टीमों ने इस फॉल्ट पर काबू पाया। जिसके बाद संचालन सामान्य हो सका।

भारी भीड़ के चलते यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने से ही रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आला अफसरों के निर्देश हैं कि पहले महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को एंट्री दी जाए। हालांकि रूट सामान्य होने के बाद सभी यात्री मेट्रो का सफर कर सके।

तीन टुकड़ों में ट्रेन चलाकर यात्रियों को राहत
दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने साढ़े पांच से पौने सात बजे के बीच जनकपुरी वेस्ट, जनकपुरी ईस्ट, तिलक नगर व सुभाष नगर के बीच सिंगल लाइन पर ट्रेन चलाईं।

हालांकि यात्रियों को राहत देने के लिए डीएमआरसी ने तीन टुकड़ों में ट्रेन का संचालन किया। नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली से आने वाली ट्रेन सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक सामान्य आकर वापस कर दी जाती थीं।

आंधी से उखड़ गए पोल
बिजली कटौती की मार झेल रहे लोगों की आफत आंधी से और बढ़ गई। मंगलवार को ज्यादातर कालोनियों में 14 घंटे तक का पावर कट होनेसे पानी के लिए भटकना पड़ा।

पॉश कालोनियों में भी 10 घंटे तक बिजली गायब रही। आंधी से जनपद में 100 से ज्यादा विद्युत पोल उखड़ गए और 20 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। पेड़, होर्डिंग्स और टिनशेड गिरने से कई स्थानों पर यातायात अवरुद्ध हुआ।

आंधी में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। रात तक विद्युत लाइनों के सर्वे के बाद सप्लाई शुरू करने का काम जारी था। ज्यादातर कालोनियों में देर रात तक बिजली शुरू नहीं हुई थी।

मंगलवार का दिन शहर में आफत भरा रहा। अंधाधुंध बिजली कटौती से जहां लोग रातभर नहीं सो पाए, वहीं दिन में भी लगातार कटौती होती रही। दोपहर बाद आंधी आने से पूरे शहर की सप्लाई ठप हो गई।

रेलवे स्टेशन पर यात्री घायल
गोरखपुर निवासी नंदकिशोर पांडेय (50) परिवार समेत मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से गाजियाबाद आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर -4 पर उतरकर वह जैसे ही बाहर की ओर चले, स्टेशन की दीवार पर लगे पत्थर की शीट उनके ऊपर गिर पड़ी।

गनीमत रही कि पत्थर का आधा हिस्सा ही ऊपर गिरा। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिजनों और रेलवे स्टाफ ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके सिर में 10 टांके आए हैं। आंधी की वजह से प्लेटफार्म नबंर-3/4 और पुराने फुटओवर ब्रिज के लोहे के टीन शेड भी उड़ गए।

आंधी और बारिश से मौसम हुआ कूल
गाजियाबाद/वैशाली।(ब्यूरो)। दो दिन से गर्मी झेल रहे टीएचए के लोगों को मंगलवार दोपहर आई तेज आंधी के बाद राहत मिली। आंधी के बाद हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम कूल हो गया।


शाम को लोगों ने परिवार के साथ खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाया। वहीं बृजविहार में आंधी के चलते पेड़ कार पर गिर गया। टीएचए के लोग दो दिन से गर्मी से परेशान थे। पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया था।

गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया था। मंगलवार दोपहर में तेज धूप निकली थी। दोपहर के दो बजते-बजते अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छाने लगे। करीब साढ़े तीन बजे आंधी शुरू हो गई।

थोड़ी ही देर में हल्की बारिश की बौछारों के बाद हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। तेज हवाओं से बृजविहार में एक पेड़ टूटकर कार पर गिर गया।

कई जगह होर्डिंग्स टूटकर गिर गए। शाम को मौसम सुहावना हो जाने के बाद लोग परिवार के साथ बाहर घूमने निकले और मौज मस्ती की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed