{"_id":"5c1bedeabdec22571e0f8890","slug":"metro-stop-after-signal-problem-in-noida-city-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा सिटी सेंटर में सिग्नल के चलते थमी मेट्रो, यात्रियों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा सिटी सेंटर में सिग्नल के चलते थमी मेट्रो, यात्रियों को हुई परेशानी
Fri, 21 Dec 2018 01:00 AM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 21 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
delhi metro
नोएडा सिटी सेंटर से द्वारका के बीच चलने वाली ब्ल्यू लाइन मेट्रो में बृहस्पतिवार को एक बार फिर से तकनीकी खामी देखने को मिली। यात्रियों का कहना है कि नोएडा सिटी सेंटर से सिग्नल न मिलने के चलते करीब आधे घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, डीएमआरसी का दावा है कि दस मिनट में दिक्कत दूर हो गई थी।
विज्ञापन
डीएमआरसी प्रबंधन के मुताबिक, नोएडा सिटी सेंटर में दुपहर दो बजे सिग्नल दिक्कत शुरू हुई। नोएडा सिटी सेंटर का सिग्नल कंट्रोल रूम को नहीं मिल रहा था। इसके चलते दस मिनट के लिए मेट्रो सेवा प्रभावित हुई। हालांकि मेट्रो सेवा प्रभावित होने का असर नोएडा सिटी सेंटर, बॉटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर 18 तक रहा। दुपहर 2.10 मिनट पर मेट्रो सेवा का संचालन सामान्य रूप से शुरू हो गया था।
विज्ञापन
ट्विटर पर मिलेगा अपडेट
ट्रैफिक पुलिस की तर्ज पर डीएमआरसी भी अब ट्विटर पर लोगों को अपडेट करेगी। डीएमआरसी ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के नाम से अकाउंट बनाया है। यात्री अब इस अकाउंट से मेट्रो से जुड़े अपडेट ले सकते हैं। साथ ही मेट्रो में आए दिन तकनीकी खराबी या अपनी दिक्कतों पर मेट्रो प्रबंधन को जानकारी भी सांझा कर सकेंगे।
विज्ञापन