{"_id":"64543c125951a5610a46f98789110024","slug":"metro-station-will-also-fair-trade-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो स्टेशन से भी मिलेगी ट्रेड फेयर की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो स्टेशन से भी मिलेगी ट्रेड फेयर की जानकारी
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वैशाली
Updated Wed, 05 Nov 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (ट्रेड फेयर) में जाने के बाद अब आपको विभिन्न राज्यों के स्टॉलों और उनकी विशेषताओं को जानने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
14 नवंबर से शुरू हो रहे ट्रेड फेयर के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए डीएमआरसी के कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव वैशाली मेट्रो स्टेशन पर तैनात रहेंगे। ट्रेड फेयर के टिकट भी मेट्रो स्टेशन से ही मिल सकेंगे।
विज्ञापन
14 नवंबर से 28 नवंबर तक ट्रेड फेयर का आयोजन प्रगति मैदान में होगा। हर बार डीएमआरसी मेट्रो स्टेशन पर ट्रेड फेयर के टिकट बिक्री की व्यवस्था करता है।
इस बार टिकट बिक्री के साथ ही मेट्रो स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लोगों को ट्रेड फेयर के संबंध में जानकारी भी देंगे। यह एग्जीक्यूटिव यात्रियों को ट्रेड फेयर में विभिन्न राज्यों के हॉल की विशेषता बताएंगे।
विज्ञापन
इतना ही नहीं यात्रियों को हॉल में मिलने वाले परिधान, लजीज व्यंजन और अन्य चीजों की जानकारी भी दी जाएगी। डीएमआरसी के पीआरओ ने बताया कि मेट्रो स्टेशन पर ट्रेड फेयर के टिकट बिक्री के लिए विशेष एग्जीक्यूटिव तैनात किए जाएंगे।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ट्रेड फेयर के बिजनेस क्लास और सामान्य दिनों की टिकट भी मेट्रो स्टेशनों पर मिल सकेगी।
वैशाली और कौशांबी से हजारों यात्री पहुंचते हैं ट्रेड फेयर
हर साल वैशाली और कौशांबी से करीब 8 से 10 हजार यात्री ट्रेड फेयर में पहुंचते हैं। डीएमआरसी के अधिकारी इस संख्या को इस बार चार गुना तक बढ़ाना चाहते हैं।
इसे देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। अधिकारियों का दावा है कि इस बार इन्हीं दो स्टेशनों से करीब 30 हजार लोग ट्रेड फेयर पहुंचेंगे।