फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro services will not be available for 9 hours tomorrow in gurugram

आज दोपहर 2.30 तक बंद रहेगी मेट्रो सेवा, फीडर बसों की संख्या भी रहेगी कम

Thu, 21 Mar 2019 07:50 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Mar 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
Metro services will not be available for 9 hours tomorrow in gurugram
Noida metro - फोटो : राजन राय

होली के मौके पर आज दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इस बीच विभिन्न मेट्रो स्टेशनों से चलने वाली मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी बंद रहेंगी। डीएमआरसी के मुताबिक, सुरक्षा कारणों और सफाई व्यवस्था के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनों का संचालन दोपहर ढाई बजे तक बंद रखा जाएगा।

विज्ञापन


इस बीच, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी मेट्रो ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। साथ ही, दिल्ली मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों से चलाई जाने वाली फीडर बस सेवाएं भी बंद रहेंगी। दोपहर ढाई बजे के बाद सभी लाइनों पर मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर 21 मार्च को दो बजे दोपहर से मेट्रो मिल पाएगी। होली की वजह से एनएमआरसी ने मेट्रो के शेड्यूल में परिवर्तन किया है। वहीं होली के दिन मेट्रो से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस, कैब व निजी वाहनों का सहारा लेना होगा। बृहस्पतिवार को 9 घंटे तक शहरवासियों को मेट्रो की सेवाएं नहीं मिलेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एनएमआरसी के कार्यकारी निदेशक पीडी उपाध्याय मुताबिक, एक्वा लाइन पर मेट्रो की सेवाएं 21 मार्च को दोपहर दो बजे से शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी। सभी स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा भी दोपहर दो बजे से ही मिलेगी।


हुडा सिटी सेंटर से मेट्रो सेवाएं रोजाना सुबह साढ़े 5 बजे शुरू हो जाती हैं। होली के त्योहार के मद्देनजर यह सेवाएं बृहस्पतिवार को दोपहर ढाई बजे शुरू होंगी। मेट्रो से रोजाना गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ करीब दो लाख यात्री सफर करते हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण यात्रियों की संख्या कम रहेगी।



छुट्टी के दिन भी मेट्रो में करीब 70 हजार यात्री गुरुग्राम से दिल्ली व दिल्ली से गुरुग्राम के बीच सफर करते हैं। मेट्रो सेवा न चलने के कारण इस दिन यात्रियों को कैब व निजी वाहनों पर अधिक निर्भर रहना होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो दोपहर ढाई बजे तक बंद की जाती है। दोपहर ढाई बजे के बाद यह सामान्य रूप से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed