{"_id":"6299ef50d72a7046356a0990","slug":"metro-services-on-phase-3-sections-begin-at-6am-on-sundays-to-facilitate-candidates-appearing-for-upsc-prelim-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPSC (Prelim): यूपीएससी (प्री मिल्स) परीक्षा के मद्देनजर फेस-3 लाइन पर आज सुबह छह बजे से संचालित होगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSC (Prelim): यूपीएससी (प्री मिल्स) परीक्षा के मद्देनजर फेस-3 लाइन पर आज सुबह छह बजे से संचालित होगी मेट्रो
Sun, 05 Jun 2022 03:55 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 Jun 2022 03:55 AM IST
सार
दिल्ली मेट्रो ने जानकारी दी है कि रविवार पांच जून को होने वाली यूपीएससी सिविल सेवा (प्री मिल्स) की परीक्षा के मद्देनजर किसी छात्र को यातायात की समस्या न हो, इसके मद्देनजर सुबह आठ की जगह छह बजे से फेस-3 लाइन पर मेट्रो संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : PTI
विस्तार
संध लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों को दिल्ली मेट्रो ने सहूलियत दी है। रविवार को फेज-3 के कुछ सेक्शन पर मेट्रो सेवाएं सुबह छह बजे से शुरू हो जाएंगी। मेट्रो प्रशासन परीक्षार्थियों के लिए दो घंटे पहले सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक, रविवार सुबह दिलशाद गार्डन-शहीद स्थल (नया बस अड्डा), नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका-ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बदरपुर बॉर्डर-राजा नाहर सिंह(बल्लभगढ़), मजलिस पार्क-शिव विहार, जनकपुरी पश्चिम-बॉटेनिकल गार्डन और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका के बीच सुबह छह बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। बाकी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रहेंगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो के प्रमुख कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक रविवार सुबह दिलशाद गार्डन-शहीद स्थल (नया बस अड्डा), नोएडा सिटी सेंटर-नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, मुंडका-ब्रिगेडियर होशियार सिंह, बदरपुर बॉर्डर-राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़), मजलिस पार्क-शिव विहार, जनकपुरी पश्चिम-बॉटेनिकल गार्डन और ढांसा बस स्टैंड से द्वारका के बीच सुबह छह बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में उम्मीदवारों को देरी नहीं होगी।
विज्ञापन