फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro services affected due to thunderstorm , trees fallen on the metro lines

तेज तूफान के चलते प्रभावित हुई मेट्रो सेवाएं, मेट्रो लाइन पर जगह-जगह गिरे पेड़

Mon, 14 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 May 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Metro services affected due to thunderstorm , trees fallen on the metro lines
दिल्ली मेट्रो

रविवार को तेज तूफान के चलते दिल्ली मेट्रो भी ठहर गई। अलग-अलग लाइन पर तूफान के चलते तीन जगहों पर ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रीफिकेशन) में समस्या आई। कही पेड़ गिरने से तार टूटा तो कहीं तेज हवाओं के कारण ओएचई में तकनीकी खराबी आई। इससे चलते एक घंटे से अधिक समय तक मेट्रो सेवाएं प्राभावित हुई।

विज्ञापन


वायलेट लाइन (बदरपुर से कश्मीरी गेट) पर जसोला विहार से ओखला के बीच में पेड़ गिरने से करीब 40 मिनट तक सेवाएं प्रभावित हुई। इस दौरान लाइन पर दो लूप सरिता विहार से एस्कार्ट मुजेस्सर व नेहरू प्लेस से कश्मीरी गेट के बीच परिचालन किया गया। पांच बजे पेड़ गिरने के बाद इसे ठीक करने में 40 मिनट से अधिक का समय लग गया। तब जाकर पूरी लाइन पर सेवाएं सामान्य हुई।  
विज्ञापन


इसी तरह ब्लू लाइन (द्वारका से नोएडा) पर दो जगह ओएचई में समस्या आई। पहला सेक्शन 5:15 मिनट पर नोएडा सेक्टर-16 से नोएडा सिटी सेंटर के बीच ओएचई में समस्या आई, जिसके कारण इस लाइन पर परिचालन पूरी तरह से ठप्प रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सेक्शन मरम्मत करके दोबारा परिचालन शुरू करने में डेढ़ घंटे का समय लगा। दोबारा 6:50 बजे पर परिचालन शुरू हुआ। ब्लू लाइन पर राजीव चौक से आरके आश्रम के बीच द्वारका जाने वाली लाइन पर पेड़ गिरने से भी सेवाएं प्रभावित है। करोल बाग से इंद्रप्रस्थ के बीच परिचालन रूका हुआ है। खबर लिखे जाने तक मरम्मत कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed