फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro rail services can be started soon dmrc awaits approval of Central Government

साढ़े चार महीने से बंद मेट्रो सेवाएं जल्द हो सकती हैं शुरू, बस सरकार के निर्देश का इंतजार

Tue, 11 Aug 2020 08:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Aug 2020 08:59 PM IST
विज्ञापन
Metro rail services can be started soon dmrc awaits approval of Central Government
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

पिछले करीब साढ़े चार महीने से बंद दिल्ली मेट्रो एक बार फिर यात्रियों को सेवाएं देने के लिए तैयार है। अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने का इंतजार है। चर्चा है कि 15 अगस्त के बाद मेट्रो का परिचालन शुरू करने के लिए सीआईएसएफ ने तैयारियां शुरू कर दी है। उधर, डीएमआरसी भी यात्रियों को कोविड-19 महामारी काल में संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियाती इंतजाम को पूरा कर रही है ताकि सेवाएं शुरू होने पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए 22 मार्च से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इससे एक तरफ जहां यात्रियें को रोजाना गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ डीएमआरसी को भी रोजाना करोड़ों रुपये का टिकट के मद में नुकसान हो रहा है। हालांकि इतने लंबे समय तक मेट्रो की सेवाएं बंद रहने की वजह से डीएमआरसी को होने वाले नुकसान में लगातार बढ़ोतरी से अब बकाया लोन चुकाने में भी असमर्थता जाहिर की है। 
विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि अगर मेट्रो सेवाएं शुरू करने की अनुमति मिलती है तो यात्रियों के साथ साथ डीएमआरसी की वित्तीय स्थिति में सुधार की रफ्तार भी तेज होगी।डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक( जनसंपर्क) अनुज दयाल के मुताबिक संक्रमण से बचाव के सभी इंतजाम किए गए हैं। जैसे ही परिचालन शुरू करने की सरकार से हरी झंडी मिलती है यात्रियों को सेवाएं मुहैया की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed