फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   metro project stopped work of highway six lane

मेट्रो प्रोजेक्ट ने रोका हाईवे सिक्सलेन का काम, जाम की समस्या के चलते NHAI ने लिया निर्णय

Wed, 27 Jul 2016 09:03 AM IST
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
मुकेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 27 Jul 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
metro project stopped work of highway six lane
दोनों प्रोजेक्ट एक साथ चलने से बढ़ी जाम की समस्या - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद नेशनल हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट पर बल्लभगढ़ में ब्रेक लग गया है। मेट्रो प्रोजेक्ट के काम को रफ्तार देने के लिए बल्लभगढ़ में सिक्सलेन प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे फ्लाईओवर का काम फिलहाल बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाईवे पर गहराती जाम की समस्या को देखते हुए फिलहाल अपना प्रोजेक्ट रोक दिया है। पहले मेट्रो प्रोजेक्ट का काम पूरा होगा, इसके बाद फ्लाईओवर का काम शुरू किया जाएगा। ऐसे में हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट में देरी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट की धीमी रफ्तार ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बदरपुर से बाटा चौक तक निर्माणाधीन पांच फ्लाईओवर प्रोजेक्ट पर पहले ही धीमी रफ्तार से काम चल रहा है। बडख़ल और बाटा फ्लाईओवर पर जुलाई अंत तक  यातायात संचालन का दावा एनएचएआई ने किया था, लेकिन अगस्त से पहले दोनों फ्लाईओवर बनकर तैयार नहीं हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-आगरा के बीच हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट में अब एक और बाधा आ गई है। बल्लभगढ़ में बस अड्डे के पास बनाए जा रहे फ्लाईओवर का काम रोक दिया गया है। दरअसल, बिना प्लानिंग के मेट्रो प्रोजेक्ट और सिक्सलेन प्रोजेक्ट का काम एक साथ शुरू कर दिया गया। जिसका खामियाजा आम जनता को जाम के झाम में फंसकर चुकाना पड़ रहा है। मानसून में समस्या और ज्यादा बढ़ गई।

ऐसे में एनएचएआई को फ्लाईओवर का काम बंद करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर के साथ-साथ सोहना पुल से बस बस अड्डे तक सड़क के चौड़ीकरण का काम भी रोक दिया गया है। हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट का काम जून 2017 तक पूरा करने की डेडलाइन है, लेकिन तमाम अड़चनों के चलते समय पर प्रोजेक्ट पूरा हो पाना मुश्किल है।

गहरा रही जाम की समस्या
एस्कॉट्र्स-मुजेसर स्टेशन से मेट्रो को विस्तार देते हुए बल्लभगढ़ बस अड्डे तक कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है। मेट्रो कॉरिडोर के अधिकांश पिलर खड़े हो चुके हैं। निर्माणाधीन हाईवे पर कई पिलर खड़े हैं, जबकि सिक्सलेन और फ्लाईओवर का काम भी जारी है। ऐसे में यातायात आवगमन के लिए सड़क बेहद संकरी रह गई है। जिसके चलते एक तरफ फरीदाबाद से बल्लभगढ़ तो दूसरी तरफ झाड़सैतली से बल्लभगढ़ तक दिनभर एक से डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लगा रहता है।

एनएचएआई ने जताई नाराजगी
सूत्रों की मानें रुके प्रोजेक्ट के पीछे एनएचएआई की नाराजगी भी है, क्योंकि अधिकारी कई बार हाईवे का निर्माण करने वाली अनुबंधित कंपनी व डीएमआरसी को सुचारू रूप से काम करने की हिदायत दे चुका है। बताया जाता है कि दोनों ही एजेंसियों ने एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बनाए बगैर जल्दबाजी में काम किया और अब व्यवस्था बिगड़ते देख एनएचएआई को ही अपना काम रोकना पड़ा है। पिछले दिनों एनएचएआई और डीएमआरसी की बैठक में इसको लेकर खासी खींचतान हुई थी। डीएमआरसी पर तय जमीन से ज्यादा पर अतिक्रमण करने का आरोप भी लगाया गया था।

अन्य चार फ्लाईओवर जल्द होंगे शुरू
एनएचएआई ने अगले दो माह में फरीदाबाद की सरहद में आने वाले चार फ्लाईओवर शुरू करने का दावा किया है। लेकिन निर्माण  कार्य की सुस्त रफ्तार को देख ऐसा हो पाना संभव नहीं लग रहा है। चार में से महज एक फ्लाईओवर का काम आधे से ज्यादा पूरा हो सका है। हाईवे पर यू-टर्नचके लिए आधे से एक किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। फ्लाईओवर शुरू हो जाएं तो शहरवासियों को जाम से काफी राहत मिलेगी।


बल्लभगढ़ फ्लाईओवर को छोड़कर बाकी प्रोजेक्ट का काम काफी तेजी से चल रहा है। जल्द ही शहर में चार फ्लाईओवर शुरू करने की योजना है, जिससे ट्रैफिक को गति मिल सके। डेडलाइन तक प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा।-मोहम्मद सफी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई

हाईवे सिक्सलेन प्रोजेक्ट पर एक नजर:
कुल लंबाई (आनाजाना) :     360 किलोमीटर
कुल लागत  :  2945 करोड़ रुपये    
डेडलाइन  :    जून 2017

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed