फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro project approved between Gurugram-Faridabad

गुरुग्राम-फरीदाबाद के बीच मेट्रो परियोजना को मंजूरी, 30 किलोमीटर की दूरी में होंगे सात मेट्रो स्टेशन

Tue, 25 Dec 2018 03:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Dec 2018 03:33 AM IST
विज्ञापन
Metro project approved between Gurugram-Faridabad
मेट्रो ट्रेन - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले फरीदाबाद और गुरुग्राम वर्ष 2021 में मेट्रो के आधुनिक यातायात साधन से जुड़ेंगे। परियोजना को केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलात मंत्रालय ने सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। हरियाणा जन दुरुस्त यातायात निगम (हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) अगले छह माह में विस्तृत परियोजना (डीपीआर) तैयार करेगा। इसके बाद परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 5900 करोड़ की यह परियोजना फरीदाबाद के बाटा मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम सेक्टर 45 मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगी।     

विज्ञापन

   
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सोमवार को नीलम बाटा रोड स्थित होटल महालक्ष्मी पैलेस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बल्लभगढ़ को मेट्रो से जोड़ने के बाद अब बाटा मेट्रो स्टेशन से गुरुग्राम सेक्टर-45 मेट्रो स्टेशन को जोड़ा जाएगा। दोनों शहरों के बीच रोजाना करीब दो लाख यात्री सफर करते हैं। मेट्रो लाइन बनने से इन यात्रियों को यातायात का तीव्र, सुरक्षित और सस्ता विकल्प उपलब्ध हो सकेगा। परियोजना पूर्ण रूप से एलिवेटेड ट्रैक पर आधारित होगी। 30 किलोमीटर लंबे रेलमार्ग पर बाटा मेट्रो स्टेशन से शुरू होने वाले इस मेट्रो रेलपथ पर बड़खल एंक्लेव, पाली क्रॅशर जोन, भाटी खदान (माइन)-1, मांडी, सुशांत सेक्टर-54 और सेक्टर 45 हुडा सिटी पर सात स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed