{"_id":"82ac0ec508e3d85c70148784dc9d5d05","slug":"metro-on-greator-noida-route-will-every-three-minutes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-ग्रेनो रूट पर हर तीन मिनट में मिलेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-ग्रेनो रूट पर हर तीन मिनट में मिलेगी मेट्रो
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 29 Oct 2015 04:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-4 तक 29 किलोमीटर के मेट्रो रूट पर प्रत्येक तीन मिनट में ट्रेन यात्रियों को मिलेगी। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 15 किलोमीटर रूट पर प्रत्येक पांच मिनट में ट्रेन मिलेगी। यह योजना सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन ने (एनएमआरसी) बनाई है।
विज्ञापन
नोएडा-ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो के लिए एनएमआरसी ने तेजी से कवायद शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में कितनी मेट्रो दोनों रूट पर चलाई जाएंगी इसके लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
दोनों स्थानों पर आने वाले सालों में आबादी बसने और मौजूदा जनसंख्या के हिसाब से बनाई गई सर्वे रिपोर्ट के आधार पर एनएमआरसी द्वारा यह योजना बनाई गई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के करीब 29 किलोमीटर रूट पर 21 स्टेशन निर्धारित हैं।
विज्ञापन
यहां ट्रेन की फ्रीक्वेंसी तीन मिनट की होगी। इस रूट पर 19 ट्रेनें चलाई जाएंगी। वर्ष 2017 के अंत तक इस रूट पर मेट्रो दौड़ने लगेगी। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 15 किलोमीटर रूट पर नौ स्टेशन निर्धारित किए गए हैं।
इस रूट पर एनएमआरसी द्वारा प्रत्येक पांच मिनट पर मेट्रो की फ्रीक्वेंसी की योजना है। इस रूट पर 12 मेट्रो चलाई जाएंगी। अनुमान है कि वर्ष 2016 के मध्य तक ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का कार्य शुरू किया जा सकेगा।