फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro offer can be available on raksha bandhan

रक्षाबंधन पर मिल सकता है मेट्रो का तोहफा

Wed, 19 Aug 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 19 Aug 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
Metro offer can be available on raksha bandhan

औद्योगिक शहर को मेट्रो का तोहफा रक्षाबंधन पर मिल सकता है। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की सशर्त हरी झंडी मिल जाने के बाद डीएमआरसी छोटी मोटी खामियों को दूर कर इस माह के अंत तक ट्रैक को आम जनता के लिए खोलने की तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो के हाथों नई मेट्रो लाइन की शुरुआत की चर्चा और तेज हो गई है। भाजपाईयों ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। बदरपुर-एस्कॉर्ट्स-मुजेसर मेट्रो ट्रैक पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन


10 से 12 अगस्त के दौरान तीन दिवसीय निरीक्षण के दौरान सीएमआरएस आरके कर्दम ने स्टेशनों पर विकलांगों के लिए रैंप, सही आकार और उचित जगहों पर साइन बोर्ड लगाने सहित कई आपत्तियां दर्ज की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 अगस्त को उन्होंने इस शर्त के साथ डीएमआरसी को एनओसी जारी की थी कि आम जनता के लिए यातायात चालू करने से पहले इन सभी खामियों को दूर कर लिया जाए।

एनओसी मिलने के बाद डीएमआरसी अधिकारी इन खामियों को दूर करने में जुटे हैं। इसके अलावा स्टेशनों पर रह गए छोटे मोटे काम भी तेजी से पूर्ण किए जा रहे हैं।

डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक रक्षाबंधन से पहले बदरपुर-एस्कॉर्ट्स-मुजेसर ट्रैक पर मेट्रो को हरीझंड़ी दिखा दी जाएगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।


मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 26 अगस्त तक विदेश दौरे पर हैं उनके लौटने के बाद किसी भी दिन लोकार्पण किया जा सकता है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से वापस आ चुके हैं।

फरीदाबाद को प्रधानमंत्री के हाथों मेट्रो का तोहफा मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री खुद प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर चुके हैं।

डीएमआरसी प्रवक्ता ने बताया कि बदरपुर-एस्कॉर्ट्स-मुजेसर रूट की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं, जल्द ही इस पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed