फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro lost more than 500 crores in lockdown

मेट्रो को लॉकडाउन में 500 करोड़ से अधिक का नुकसान, उबरने के लिए विकल्प तलाश रहा है डीएमआरसी

Sat, 13 Jun 2020 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Jun 2020 06:22 AM IST
सार

  • करीब 100 दिनों से बंद है सेवा, रोजाना 30 लाख से ज्यादा लोग करते थे यात्रा

विज्ञापन
Metro lost more than 500 crores in lockdown
दिल्ली मेट्रो - फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर

विस्तार

लॉकडाउन के दौरान पिछले 100 से अधिक दिनों से सेवाएं बंद होने की वजह से मेट्रो को 500 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। इससे पहले रोजाना 30 लाख से अधिक लोग यात्रा कर रहे थे। ऐसे में मेट्रो को दोबारा पटरी पर लौटने पर भी नुकसान से जूझना पड़ेगा। इससे उबरने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) तमाम विकल्पों पर भी विचार कर रहा है।

विज्ञापन


मेट्रो में प्रति यात्री द्वारा टिकट के मद में दिए जाने वाले 17 रुपये का भी आकलन किया जाए तो रोजाना करीब पांच करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है। 100 दिन के बाद नुकसान का आंकड़ा 510 करोड़ से भी अधिक का हो रहा है। 
विज्ञापन


हालांकि इसके अलावा मेंटेनेंस, वेतन, परियोजनाओं पर खर्च सहित अन्य मदों को शामिल किया जाए तो नुकसान का आंकड़ा काफी हो जाएगा। मेट्रो सेवा दोबारा बहाल होने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग, सुरक्षा जांच, कार्ड से टिकटिंग, सैनिटाइजिंग डिस्पेंसर आदि मद में भी काफी खर्च होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक मेट्रो दोबारा शुरू होने पर भी नुकसान से कैसे बचा जाए, इसके लिए आर्थिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तमाम विकल्पों पर मंथन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed