{"_id":"f9dc147a717c5f6f6770bf3b94ff2204","slug":"metro-is-eroding-the-foundation-date-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिसक सकती है मेट्रो शिलान्यास की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिसक सकती है मेट्रो शिलान्यास की तारीख
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 10 Jan 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन और हाईटेक पुलिस कंट्रोल रूम का शिलान्यास पूर्व निर्धारित 20 जनवरी से दो-चार दिन बढ़ सकता है। दरअसल, सीएम अखिलेश यादव के 20 जनवरी को गाजियाबाद आने के कार्यक्रम पर संशय है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सीएम अब 22 या फिर 24 जनवरी को गाजियाबाद में मेट्रो और कंट्रोल रूम का शिलान्यास करेंगे।
दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा मेट्रो और गोविंदपुरम स्थित पीएसी में तैयार हुए हाईटेक पुलिस कंट्रोल रूम का शिलान्यास करने के लिए अधिकारियों ने 20 जनवरी का समय लिया था।
विज्ञापन
जीडीए ने इस कार्यक्रम के लिए 2000 कार्ड छपवाने का निर्णय लिया है। कार्ड के जरिए ही हिंडन मोटल में एंट्री दी जाएगी। अब पता चला है कि सीएम 20 जनवरी को न आकर शायद 22 या फिर 24 जनवरी को आएंगे।
विज्ञापन
जीडीए ने भी अपने कार्ड का डिजाइन फाइनल कर लिया है, मगर अभी तारीख पक्की नहीं की गई है। तारीख पक्का होते ही कार्ड छपने के लिए दे दिए जाएंगे।