{"_id":"579cc5fe4f1c1bab0b21e0e0","slug":"metro-interrupted-for-20-minutes-in-delhi-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव के 'महाजाम' के बाद बारिश ने रोकी मेट्रो की रफ्तार, 20 मिनट तक बाधित रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव के 'महाजाम' के बाद बारिश ने रोकी मेट्रो की रफ्तार, 20 मिनट तक बाधित रहा सफर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Jul 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में लगातार जारी बारिश के चलते कीर्ति नगर से मुंडका की और जाने वाली ग्रीन लाइन करीब बीस मिनट तक बाधित रही। सुबह सवा आठ बजे के करीब अत्यधिक बारिश आने के चलते सिग्नल में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
इसके चलते मेट्रो की रफ्तार में ब्रेक लग गया। इस दौरान मेट्रो रूक-रूक कर चलती रही। हालांकि इस रूट पर नौ बजे के बाद मेट्रो ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली।
वहीं, बारिश के चलते नोएडा/वैशाली से द्वारका के बीच चलने वाली ब्लू लाइन की रफ्तार भी कम रही। शनिवार को अधिकतर कार्यालय बंद रहने के कारण मेट्रो की रफ्तार कम होने से यात्रियों को अधिक दिक्कत नहीं आयी।
विज्ञापन