फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Metro fares will not rise, stations will be earning.

मेट्रो का नहीं बढ़ेगा किराया, स्टेशनों से होगी कमाई

Wed, 15 Jul 2015 08:12 AM IST
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Jul 2015 08:12 AM IST
विज्ञापन
Metro fares will not rise, stations will be earning.

यात्रियों पर किराया का बोझ डाले बगैर दिल्ली मेट्रो के खर्च को पूरा करने के लिए दिल्ली मेट्रो ने दूसरे चरण में छह और मेट्रो स्टेशनों के नाम बेचने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव रूट के छह स्टेशनों के नाम बेचे जाएंगे। हालांकि पहले चरण में महज एक ही स्टेशन नोएडा सेक्टर 18 को वेब कंपनी ने खरीदा था।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)प्रबंधन के मुताबिक, द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर/ वैशाली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन के गाजियाबाद रूट का वैशाली मेट्रो स्टेशन, नोएडा रूट का बॉटेनिकल गार्डन, गोल्फ कोर्स स्टेशन हैं।
विज्ञापन


जबकि जहांगीरपुरी से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन के गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन, हुड्डा सिटी सेंटर व इफको चौक मेट्रो स्टेशन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार नहीं बढ़ेंगा किराया

Metro fares will not rise, stations will be earning.

दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, लगभग पांच साल पहले मेट्रो किराये में बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि इस बीच रूट विस्तार के चलते खर्चे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

डीएमआरसी यात्रियों पर किराया का बोझ डाले बगैर अपने खर्चे पूरा करने के लिए मेट्रो स्टेशन के नाम बेच रही है, ताकि वहां से मिलने वाली राशि से काम चल सके।

बता दें कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने 2014 में दिल्ली मेट्रो को यात्री किराया में बढ़ोतरी न करने का निर्देश दे रखा है। उन्होंने मेट्रो प्रबंधन को साफ निर्देश दिए हैं कि वे खर्चों को पूरा करने के लिए अन्य विकल्पों पर काम करें।

इसी के तहत मेट्रो ने स्टेशनों के नाम कंपनियों को पांच से दस साल के लिए बेचने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed