फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro fare satyagraha: aap gherao nirman bhawan to decrease metro fare

मेट्रो किराया सत्याग्रह: AAP ने किराया कम करने की मांग करते हुए निर्माण भवन का किया घेराव

Sat, 14 Oct 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Oct 2017 11:37 AM IST
सार

केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, दिल्ली सरकार की रजामंदी के बावजूद केंद्र ने साजिशन बढ़ाया किया 
मेट्रो किराया सत्याग्रह: AAP ने किराया कम करने की मांग करते हुए निर्माण भवन का किया घेराव
- केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, दिल्ली सरकार की रजामंदी के बावजूद केंद्र ने साजिशन बढ़ाया किया
- 14 से सांसदों के निवास का करेंगी घेराव 

विज्ञापन
metro fare satyagraha: aap gherao nirman bhawan to decrease metro fare
मेट्रो सत्याग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो किराया सत्याग्रह के तहत आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को किराया बढ़ोत्तरी के खिलाफ निर्माण भवन पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने किराया बढ़ोत्तरी के लिये भाजपा व केंद्र सरकार पर हमला बोला।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आप व दिल्ली सरकार के विरोध के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्लीवालों पर किराये का बोझ डाल दिया है। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


बाद में सभी को छोड़ दिया गया। इस मौके पर पार्टी ने ऐलान किया कि सत्याग्रह के दूसरे चरण में आप कार्यकर्ता अगले सप्ताह दिल्ली के सांसदों का घेराव करेंगे। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय व प्रदेश संयोजक गोपाल राय व राजेंद्र पाल गौतम में अगुवाई में बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता शुक्रवार को उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के नजदीक इकट्ठा हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

metro fare satyagraha: aap gherao nirman bhawan to decrease metro fare
मेट्रो सत्याग्रह - फोटो : अमर उजाला

निर्माण भवन के नजदीक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने रोक लिया। आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, किराया बढ़ोत्तरी से जुड़े पंपलेट लोगों को बांटे। पंपलेट में लिखा गया था कि भाजपा की केंद्र सरकार ने ही मेट्रो किराया बढ़ाया है। इससे जनता की जेब काटी जा रही है।


गोपाल राय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर ही मेट्रो का किराया बढ़ाया गया है। इससे दिल्ली की जनता परेशान है। चार महीने में लोगों को पहले दोगुना ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। लेकिन केंद्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
 

दूसरी तरफ राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दिल्ली मेट्रो का किराया साजिशन बढ़ाया गया है। इसके पीछे केंद्र की मंशा ओला व ऊबर जैसी कंपनियों को फायदा पहुंचाने की है। दिल्ली सरकार किराया घटाने के लिए अपने हिस्से का पैसा तक देने को तैयार है। बावजूद इसके केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी रही।


निर्माण भवन के नजदीक हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने राजेंद्र पाल गौतम समेत दूसरे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस सबको लेकर संसद मार्ग थाने पहुंची। जहां से सभी को छोड़ दिया गया।

पार्टी मेट्रो किराया सत्याग्रह के दूसरे चरण में भाजपा सांसदों का करेगी घेराव

metro fare satyagraha: aap gherao nirman bhawan to decrease metro fare
मेट्रो सत्याग्रह - फोटो : अमर उजाला

मेट्रो किराया सत्याग्रह के दूसरे चरण में पार्टी दिल्ली के सभी भाजपा सांसदों के आवास का शांतिपूर्ण तरीके से घेराव करेगी। सांसदों को गुलाब फूल देकर उनसे किराया कम करवाने की अपील की जायेगी।

 

वहीं, सांसदों से सवाल होगा कि दिल्ली जनता ने आपको चुनकर संसद में भेजा है, आज दिल्ली की जनता बढ़े मेट्रो किराए से परेशान है तो सांसद खामोश क्यों हैं? पार्टी ने सांसद घेराव का शिड्यूल भी तय कर लिया है।
 

14 अक्तूबर को पार्टी कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के आवास को घेराव करेंगे। वहीं, 15 अक्तूबर को महेश गिरी, 16 अक्तूबर को उदित राज, 17 अक्तूबर को रमेश बिधूड़ी, 18 अक्तूबर को प्रवेश वर्मा, 20 अक्तूबर को मीनाक्षी लेखी और 21 अक्तूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सासंद मनोज तिवारी के आवास का घेराव होगा।

स्वराज इंडिया ने किया दिल्ली सरकार व केंद्र के खिलाफ नारेबाजी

metro fare satyagraha: aap gherao nirman bhawan to decrease metro fare
मेट्रो सत्याग्रह - फोटो : अमर उजाला

झूठा ड्रामा बंद करो, बढ़ा किराया वापस लो के नारे लगाते हुये स्वराज इंडिया के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शन किया। कीर्ति नगर, सीलमपुर, साकेत, न्यू अशोक नगर, पीरागढ़ी, जनकपुरी वेस्ट जैसे दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर बढ़े हुए किराये के विरोध में पार्टी ने जागरुकता अभियान चलाया। पार्टी का कहना है कि 6 महीने में दुबारा किराया बढ़ाना जायज नहीं है।


पार्टी प्रवक्ता अनुपम ने मांग की कि मेट्रो का बढ़ा किराया तुरंत वापस लिया जाये। अनुपम के मुताबिक, डीएमआरसी से जुड़े फैसले दिल्ली सरकार व केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय मिलकर लेती हैं। मेट्रो बोर्ड से लेकर निर्णय लेने वाली हर कमिटी में दिल्ली सरकार और शहरी विकास मंत्रालय के प्रतिनिधि हैं।
 

8 मई की जिस बैठक में किराया बढ़ाने का फैसला हुआ, उसमें दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। अनुपम ने सवाल किया कि पहले खामोश रहने के बाद दिल्ली सरकार अब ड्रामा क्यों कर रही है। दिल्लीवालों की जेब पर डाका डालने के बाद तमाशा क्यों किया जा रहा है? अनुपम ने आम आदमी पार्टी के सत्याग्रह को सत्य विहीन आग्रह करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed