{"_id":"214f0b9c5346e4008d72bc569f82ccdb","slug":"metro-fare-give-you-big-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Dec 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो रेल का किराया पिछले पांच साल में नहीं बढ़ा। खर्च लगातार बढ़ रहा है। बिजली की कीमतें पांच गुना हो गईं जिससे मेट्रो परिचालन की लागत में ऊर्जा खपत की हिस्सेदार 30 फीसदी से बढ़कर 40 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
कॉरिडोर की लंबाई फेज-तीन भी जुड़ने लगी लेकिन अभी तक केन्द्र सरकार किराया समिति नहीं बना सकी है। ऐसे में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक समेत तमाम बड़े अधिकारी कह रहे हैं कि निरंतर वृद्धि नहीं होने के कारण जब किराया बढ़ेगा तो अधिक बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
डीएमआरसी प्रबंध निदेशक मंगू सिंह कहते हैं कि किराया कमेटी बनाने का अनुरोध शहरी विकास मंत्रालय से किया जा चुका है। किराया लगातार बढ़ना चाहिए, नहीं तो एकसाथ ज्यादा बढ़ाने की जरूरत होगी।
विज्ञापन