फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   metro fair will be increased in may

बढ़ने वाली है मेट्रो में सफर करने वालों की परेशानी, जानें कब से लागू होगा नया नियम

Mon, 27 Mar 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Mar 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
metro fair will be increased in may

दिल्ली निगर निगम चुनाव के चलते इसे टाला जा रहा था। मगर आगामी अप्रैल में निगम चुनाव खत्म होते ही डीएमआरसी जल्द से जल्द इस फैसले को लागू करेगी।

विज्ञापन


दिल्ली वालों को आगामी मई से मेट्रो का सफर करने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। दिल्ली निगर निगम चुनावों के बाद डीएमआरसी मेट्रो के किराये को मई से लागू कर सकती है।
विज्ञापन


हालांकि बढ़े हुए किराये के साथ मेट्रो अपने यात्रियों को कुछ सहूलियतें भी दे सकता है, यानि जयपुर मेट्रो रेल कार्पोरेशन की तरह वह नॉन पीक और पीक आवर्स में किराये में अंतर रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को किराये में छूट की भी सिफारिश

metro fair will be increased in may
दिल्ली मेट्रो का आखिरी बार सितंबर 2009 में किराया बढ़ाया गया था। बीते साल शहरी विकास मंत्रालय ने किराया बढ़ाने को लेकर कमेटी गठित की थी।

कमेटी ने अपने रिपोर्ट में न्यूनतम किराये को 8 से 10 और अधिकतम किराये को 30 से बढ़ाकर 50 रुपये करने की सिफारिश की है। ​इसके अलावा राष्ट्रीय अवकाश और रविवार को किराये में छूट की भी सिफारिश की है।

कमेटी ने अपनी सिफारिश में पीक आवर्स में सामान्य किराया रखने का प्रस्ताव दिया है मगर नॉन पीक आवर्स यानि सुबह आठ बजे से पहले, दोपहर 12 से 5 बजे और रात को 9 बजे के बाद किराये में 10 फीसदी अतिरिक्त छूट देने की बात रही है।

metro fair will be increased in may

यानि स्मार्ट कॉर्ड धारक जिसे पहले से 10 फीसदी छूट मिलती है उसे 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी। रविवार को और राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन 12 किलोमीटर तक सफर करने के लिए महज 10 रुपये देने होंगे।

आम दिनों इतनी दूरी 5 से 10 किलोमीटर के लिए 20 रुपये देने होते है। बताते चले कि कमेटी की रिपोर्ट पर मेट्रो का किराया बढ़ाने को लेकर डीएमआरसी बोर्ड में दो बार प्रस्ताव आ चुका है मगर किसी न किसी वजह से यह टलता चला गया।

सूत्र बताते है कि दिल्ली निगर निगम चुनाव के चलते इसे टाला जा रहा था। मगर आगामी अप्रैल में निगम चुनाव खत्म होते ही डीएमआरसी जल्द से जल्द बढ़ा किराया लागू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed