{"_id":"aea5058663209cd46fbda05e7bc53725","slug":"metro-closed-till-2-pm-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दोपहर 2 बजे के बाद मिलेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दोपहर 2 बजे के बाद मिलेगी मेट्रो
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Mar 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों के त्योहार होली को मनाने के लिए राजधानी समेत एनसीआर में लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
होली सेलीब्रेशन के लिए दोस्तों, परिचितों व रिश्तेदारों के घर जाने के लिए निजी वाहन का ही प्रयोग करना पड़ेगा। क्योंकि सोमवार को दोपहर दो बजे तक दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बस नहीं चलेंगी। जबकि दिल्ली मेट्रो की फीडर बस सेवा का संचालन सोमवार को पूरी तरह बंद रहेगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रवक्ता व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कॉरपोरेट अनुज दयाल के मुताबिक, सोमवार (17 मार्च) को होली पर्व के चलते दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन
द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा/वैशाली के बीच चलने वाली ब्लू लाइन, जहांगीरपुरी से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच चलने वाली येलो लाइन, केंद्रीय सचिवालय से बदरपुर के बीच चलने वाली वायलेट लाइन, दिलशाद गार्डन से रिठाला के बीच रेड लाइन, कीर्ति नगर से इंद्रलोक व मुंडका के बीच चलने वाली ग्रीन लाइन व एयरपोर्ट लाइन भी शामिल है। दोपहर दो बजे के बाद उक्त सभी लाइनों पर सामान्य रूप से ट्रेन संचालित होंगी।
विज्ञापन
वहीं, राजधानी समेत एनसीआर के सभी रूट पर मेट्रो की तर्ज पर डीटीसी की बस भी उपलब्ध नहीं होंगी। खास बात यह है कि मेट्रो संचालन तो दोपहर दो बजे के बाद व्यवस्थित हो जाएगा, लेकिन सड़कों पर बसों में सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी। क्योंकि एसी बस तो उतरेगी ही नहीं, साथ ही अन्य दिनों में चार से साढ़े चार हजार बस सड़कों पर उतरती हैं, लेकिन होली पर डेढ़ हजार ही सड़कों पर उतर पाएगी।
हालांकि त्योहार के चलते एनसीआर के बाहर से आने वाले चालक-परिचालक की कमी के चलते यह आंकड़ा एक हजार तक भी सिमट सकता है। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे घर से बाहर निकलने से पहले अपने निजी वाहन की व्यवस्था अवश्य कर लें। क्योंकि मेट्रो फीडर बस सेवा का संचालन सारा दिन बंद रहेगा तो ऑटो भी सड़कों पर नदारद रहेंगे।
इसके अलावा यदि बस में दिक्कत आती है तो आप डीटीसी कॉल सेंटर या हेल्पलाइन के 23317600 या फिर टोल फ्री नंबर 1800118181 या 41400400 पर फोन कर मदद के साथ जानकारी ले सकते हैं।