{"_id":"5788d6694f1c1b217913e1fb","slug":"metro-and-jam-creates-ruckus-for-people-traffic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो और जाम ने थामी शहर की रफ्तार, सुबह पचास मिनट देर से पहुंची मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो और जाम ने थामी शहर की रफ्तार, सुबह पचास मिनट देर से पहुंची मेट्रो
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक नगरी का यातायात शुक्रवार सुबह थम सा गया। यात्रियों को पचास मिनट तक मेट्रो का इंतजार करना पड़ा। वापसी में भी ट्रेन ने 16 मिनट का सफर तय करने में एक घंटा से अधिक का समय लगाया। यही हाल नेशनल हाईवे का था।
विज्ञापन
थोड़ी सी गड्ढेदार सड़क में जलभराव हो गया जो कि लंबे जाम का सबब बना। बल्लभगढ़ बस स्टेशन और बाटा चौक के पास यह जाम दिन में कई बार लगा। यातायात दुरुस्त करने के लिए एसीपी ट्रैफिक को भी सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
मेट्रो ने इंतजार कराया
रात भर रुक रुक कर बारर श होने की वजह से शहर की सभी सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई थी। दिल्ली और बॉर्डर स्थित कार्यालयों में काम करने वाले अधिकतर लोगों ने शुक्रवार सुबह मेट्रो से सफर करना तय किया था। एस्कॉट्र्स मुजेसर स्टेशन पर सुबह करीब पौने आठ बजे पहुंचे लोग ट्रेन का इंतजार करते रहे। ट्रेन नहीं आने की वजह से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। करीब 50 मिनट का इंतजार करने के बाद पहली ट्रेन नौ बजे के आस पास आई। ट्रेन यहां से बहुत ही धीमी रफ्तार में चली।
विज्ञापन
एस्कॉट्र्स मुजेसर से ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन तक पहुंचने में ट्रेन मात्र छह मिनट लेती है लेकिन शुक्रवार को यवह ट्रेन आधे घंटे में करीब साढ़े नौ बजे पहुंची। सराय स्टेशन तक पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लिया। मेट्रो प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक ट्रेन में बाटा चौक स्टेशन के पास कुछ समस्या आ गई थी। ट्रेन को दुरुस्त करने में करीब पंद्रह मिनट का समय लगा इसमें दोनों ओर की ट्रेनों रुक गईं। ट्रेनें रुटीन पर लाने में करीब एक घंटा लग गया।
यातायात के काबिल नहीं रहीं सड़कें
निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के दोनों ओर की सड़केंदेखभाल के अभाव में टूट फूट चुकी हैं। बारिश का पानी इन सड़कों के गड्ढों में भर जाने से इन पर यातायात मुश्किल हो गया। गड्ढों में कई वाहनों के टायर फंसे इससे जाम लगा। बाटा चौक पर लगा जाम सेक्टर 15 चौकी तक और सेक्टर 12 की मोड़ तक जा पहुंचा। यह हाल दोनों ओर की थी। बाटा चौक के पास गहरे गड्ढे की वजह से यातायात बुरी तरह बाधित था। एसीपी ट्रैफिक देवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच कर गड्ढे में ईंट पत्थर भरवा कर उसे अस्थायी रूप से चलने लायक बनाया। थोड़ी ही दूर दूसरे गहरे गड्ढे में एक कार फंसी जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। एसीपी ने गड्ढे के सामने साइकिल खड़ी करवा वाहनों को बगल से निकलवाया।
बाटा चौक पर जाम दोपहर साढ़े बारह बजे के आस पास दुरुस्त हो सका। बावजूद इसके वाहनों को रेंग कर ही गुजरना पड़ा। बल्लभगढ़ में अग्रसेन चौक के पास भी यही हाल थे। जलभराव की वजह से संकरी हुई सड़कों पर चारों ओर से आने वाले वाहन जाम का सबब बने। ट्रैफिक इंस्पेक्टर हेमंत और उनकी टीम ने यहां वाहनों को निकलवा कर यातायात दुरुस्त करवाया। बाटा चौक और अग्रसेन चौक पर दिन भर में कई बाहर जाम की स्थिति बनी। एसीपी ट्रैफिक देवेंद्र कुमार ने बताया कि ड्रेनेज व्यवस्था न होने की वजह से सड़कों पर जलभराव हुआ जिससे जाम की स्थिति बनी। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में नगर निगम अधिकारियों से ड्रेनेज की व्यवस्था कराने की मांग करेंगे।