{"_id":"aac3b78069244b4f1fea94b485fa8221","slug":"metro-2017-will-run-on-dilshad-garden-new-bus-station-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेकेंड फेज मेट्रो की ‘दौड़ ’ 10 से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेकेंड फेज मेट्रो की ‘दौड़ ’ 10 से शुरू
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 04 Feb 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो प्रोजेक्ट की राह दे रहे शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। 10 फरवरी से इस रूट पर मेट्रो निर्माण से जुड़े काम धरातल पर उतर आएंगे।
शुक्रवार को खुद डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह इस रूट का निरीक्षण करेंगे। सोमवार से रूट पर स्वाइल टेस्टिंग आदि परीक्षण कार्य शुरू हो जाएंगे। इसी माह के अंत तक मेट्रो का एमओयू भी हो जाएगा। डीएमआरसी ने सोमवार को सेकेंज फेज मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए परियोजना अधिकारी भी नियु्क्त कर दिया है।
डीएमआरसी बोर्ड से मंजूरी के बाद जीडीए इस प्रोजेक्ट में तेजी बनाए रखने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम कर रहा है। सोमवार को वीसी ने प्राधिकरण के अधिकारियों संग डीएमआरसी के अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुलाकात के बाद जीडीए वीसी संतोष यादव ने बताया कि डीएमआरसी ने एके श्रंगारिया को दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा प्रोजेक्ट का अधिकारी नियुक्त कर दिया है। डीएमआरसी एमडी मंगू सिंह शुक्रवार को इस रूट का निरीक्षण करेंगे।
इससे पहले इसी सप्ताह डीएमआरसी मेट्रो निर्माण प्रक्रिया से जुड़े कामों का टेंडर जारी कर देगी। फरवरी अंत तक जीडीए और डीएमआरसी के बीच एमओयू हो जाएगा।
2017 तक दौड़ने लगेगी इस रूट पर मेट्रो
प्रदेश सरकार की मुहर लगने के बाद डीएमआरसी ने जीडीए को पत्र भेजकर सेकेंड फेज मेट्रो का काम एक अप्रैल 2013 से शुरू करने की जानकारी दी थी। डीएमआरसी ने 31 मार्च 2016 तक प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया था। इसके बाद सारी प्रक्रिया अटकी रही। यदि इसी लक्ष्य को मानें तो 2017 तक दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक मेट्रो दौड़ने लगेगी।
डीडीए की अधिग्रहण नीति अपनाएगा जीडीए
दिल्ली विजिट के दौरान जीडीए अफसरों ने डीडीए अफसरों के साथ लैंड पूलिंग मुद्दे पर बैठक की। जीडीए डीडीए की लैंड पूलिंग को प्राधिकरण में लागू करना चाहता है। इसीलिए जीडीए वीसी ने डीडीए के एडिशनल कमिश्नर (प्लानिंग) आरके जैन से वार्ता की। हालांकि अभी निष्कर्ष नहीं निकला है। अगले एक या दो दिन में जीडीए और डीडीए अफसरों की दोबारा मीटिंग होगी।