फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meters high and 77 thousand electric customers in the game

मीटर के खेल में ठगे गए 77 हजार विद्युत उपभोक्ता

Sun, 14 Dec 2014 11:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 14 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
Meters high and 77 thousand electric customers in the game

पावर कारपोरेशन के विद्युत मीटरों का खेल उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा है। मीटर की गड़बड़ी से उपभोक्ताओं को निर्धारित से डेढ़-दो गुना तक बिल लिया जा रहा है। इनको ठीक कराने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


बिल ठीक करने के नाम पर उपभोक्ताओं से कारपोरेशन लिपिक मनमानी वसूली करते हैं। लिपिकों के बिलों में घपले की धनराशि को भी उपभोक्ताओं से ही पूरा किया जाता है।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन की कई योजनाएं आने पर अच्छी महसूस होती हैं, जबकि कर्मचारियों की मनमानी से ये उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन जाती हैं। चाइनीज और सेमी इलेक्ट्रानिक विद्युुत मीटरों से उपभोक्ताओं के बिल गलत आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 77 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के विद्युत बिल दोगुना आए हैं। पटेलनगर में पांच हजार और विजय नगर में 14 हजार उपभोक्ताओं के बिजली बिल ज्यादा आए हैं। इन बिलों को ठीक करने के लिए उपभोक्ताओं से दो-दो हजार रुपये ऑफिस लिपिक ले रहे हैं।


पावर कारपोरेशन के टेस्ट विभाग द्वारा मीटर नहीं बदले जा रहे हैं। पटेलनगर, विजयनगर और लोहियानगर में मीटर न बदले जाने की रिपोर्ट चीफ इंजीनियर ने तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed