फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorologist expects heavy raining on 2 and 3 february

NCR में 2 और 3 फरवरी को फिर होगी बारिश

Thu, 30 Jan 2014 02:16 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 30 Jan 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
Meteorologist expects heavy raining on 2 and 3 february
नोएडावासियों ने बुधवार को पूरे दिन जबरदस्त ठंड का सामना किया। तेज बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी। जगह-जगह जल रहे अलाव पर लोगों की भीड़ नजर आई। आज (बृहस्पतिवार) सुबह भी घना कोहरा परेशान कर सकता है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही घने बादलों ने शहर को ढक लिया। सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे के बीच कोहरे की वजह से सात सौ मीटर दृश्यता हो गई। दोपहर बाद हल्की धूप के बावजूद 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने पारा लुढ़काया।
विज्ञापन


लगभग दो डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जारी रहेगा मौसम में उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण अगले दस दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव होते रहेंगे। बृहस्पतिवार भोर में दृश्यता 100 मीटर तक जा सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते 31 जनवरी से एक फरवरी तक पहाड़ों पर हिमपात होगा, तो मैदानी क्षेत्रों में दो फरवरी की रात बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed