{"_id":"32c2db69dc528eebc830cbb4c0bc123c","slug":"meteorologist-expects-heavy-raining-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहें तैयार, फरवरी में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहें तैयार, फरवरी में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Jan 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर समेत उत्तर भारत में सोमवार को खिली धूप ने जाती हुई सर्दी का अहसास कराया। एनसीआर में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर 23-24 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, तो न्यूनतम तापमान 10-13 डिग्री के बीच रहा।
विज्ञापन
हालांकि अभी पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों को पश्चिमी विक्षोभ फिर से प्रभावित करेगा। पहाड़ों में बर्फबारी होगी तो मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ अपना असर फिर दिखाएगा। पहाड़ों पर एक फरवरी को भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ इलाकों में दो फरवरी को बारिश की संभावना है। हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव की उम्मीद नहीं है।
मौसम वैज्ञानिकों कहना है कि गणतंत्र दिवस से अधिकतम तापमान में शुरू हुई वृद्धि 31 जनवरी तक जारी रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट आएगी, जबकि अधिकतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ेगा।
इससे पहले सोमवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में सुबह कोहरा रहा। कई केंद्रों पर दृश्यता 50 मीटर से नीचे भी रही। मैदानी इलाकों की बात करें तो राजस्थान के चुरू समेत तीन केंद्रों और यूपी के नजीबाबाद का न्यूनतम तापमान सबसे नीचे 5 डिग्री दर्ज किया गया।