{"_id":"64512ca18beb80f813023277","slug":"meteorological-department-issued-yellow-alert-for-tomorrow-rain-in-delhi-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather : दिल्ली में ऐसा रहेगा इस सप्ताह का मौसम, चलती रहेंगी हवाएं, आज होगी बारिश, यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather : दिल्ली में ऐसा रहेगा इस सप्ताह का मौसम, चलती रहेंगी हवाएं, आज होगी बारिश, यलो अलर्ट
Wed, 03 May 2023 01:13 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 03 May 2023 01:13 AM IST
सार
राजधानी दिल्ली में बारिश होने के बाद से मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बुधवार को कई इलाकों में बारिश होगी। वहीं बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मंगलवार को बारिश तो नहीं हुई लेकिन दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम के इस बदले मिजाज से अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस कारण से तापमान में भी मामूली गिरावट होगी। फिलहाल सात मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा, आठ मई से मौसम खुलना शुरू होगा और तापमान बढ़ेगा।
दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम 28.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर की बात करें तो सबसे कम अधिकतम तापमान नोएडा में 26.3, गुरूग्राम में 26.7, फरीदाबाद में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बुधवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आसमान में बादल छाए रहेंगे व कहीं हल्की व कहीं मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि बृहस्पतिवार से तापमान में मामूली बढ़ोतरी होनी शुरु होगी और आठ मई तक तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। अभी दो दिन इसका असर रहेगा।