फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department issued a red alert for heat wave in Delhi from 23 to 25 May

मई यूं ही तपाएगी: दिल्ली में 25 मई तक सताएंगे लू के थपेड़े, रेड अलर्ट जारी; जानें पूरे सप्ताह कितना रहेगा पारा

Tue, 21 May 2024 11:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 21 May 2024 11:03 PM IST
सार

बुधवार को दोपहर के समय 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चलेगी। इससे तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन
Meteorological Department issued a red alert for heat wave in Delhi from 23 to 25 May
दिल्ली में लू का रेड अलर्ट - फोटो : जी पाल, अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है। वीकेंड पर लू के थपेड़े और परेशान करेंगे। मौसम विभाग ने दिल्ली में 23 से 25 मई तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में मई की शुरुआत से ही गर्मी पसीने छुटा रही है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब मौसम विभाग ने दिल्ली में इस वीकेंड तापमान के 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को भी गर्मी के तेवर कड़े रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 42.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दोपहर के समय 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवा चलेगी। इससे तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान जताया है। मंगलवार को दिल्ली का मुंगेशपुर इलाका सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.6 डिग्री दर्ज हुआ जबकि नजफगढ़ में तापमान 43.9. जाफरपुर में 43.8, पूसा में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

एक सप्ताह का तापमान का पूर्वानुमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
22 मई 44.0 31.0
23 मई 45.0 31.0
24 मई 45.0 31.0
25 मई 46.0 30.0
26 मई 46.0 29.0
27 मई 46.0 29.0

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed