फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Meteorological Department has forecast that there may be light rain in Delhi on Sunday

Delhi Weather Updates: राजधानी में उमस से बेहाल रहे लोग, आज बूंदाबांदी के आसार

Sun, 24 Jul 2022 05:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Jul 2022 05:01 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

विज्ञापन
Meteorological Department has forecast that there may be light rain in Delhi on Sunday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला और उमस से लोग बेहाल रहे और बारिश का इंतजार करते रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली में सुबह से ही सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। बीच-बीच में काले बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा, लेकिन बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई। हवा में नमी का स्तर 69 से 100 फीसदी रहा। अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 34.9 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अगले दिन भी कमोबेश यही स्थिति रहेगी हालांकि, बारिश की अधिक संभावना है। 
विज्ञापन


दिल्ली में जुलाई की बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। एक जुलाई से लेकर अब तक 120 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर बारिश का रिकॉर्ड 210.6 मिमी है। हालांकि, इसमें से सबसे अधिक बारिश 30 जून और एक जुलाई के बीच रात में 117 मिमी से अधिक दर्ज की गई थी। इसके बाद बीते बुधवार को दिल्ली में 53 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed